हार्टअटैक से बड़े भाई की मौत
इधर, भाई की मौत का सदमा बड़े भाई सूरजपाल (50) बर्दाश्त नहीं कर सके। बुधवार सुबह करीब नौ बजे उन्हें हार्टअटैक पड़ गया। परिजन उन्हें अस्पताल ले गए, जहां डाक्टरों ने उन्हें भी मृत घोषित कर दिया। दो सगे भाइयों की मौत से परिवार में चीत्कार मच गई। गमगीन माहौल देख हर किसी को आंखें नम हो गईं। पूरा कस्बा शोक के कारण सन्नाटे में डूब गया। सूचना पाकर बरेली सांसद संतोष कुमार गंगवार, मीरगंज विधायक डॉ. डीसी वर्मा भी शोक जताने पहुंचे।
बच्चों के सिर से उठा पिताओं का साया
मुंशीलाल अपने पीछे 15 वर्षीय पुत्र रोहित और पत्नी फूलवती को रोता-बिलखता छोड़ गए हैं। वहीं, सूरजपाल के तीन पुत्र और तीन पुत्रियां हैं। दो पुत्र और दो पुत्रियों की शादी हो चुकी है। दोनों की मौत से बच्चों के आंसू नहीं थम रहे।