इसके बाद आशीष खाना छोड़कर चला गया। काफी देर तक वह नहीं लौटा तो परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। रात दो बजे गांव के बाहर भूदेव के खेत में बनी कोठरी के पास उसका खून से लथपथ शव मिला। उसकी गर्दन रेती गई थी।
खून से सना चाकू बरामद
सूचना पर एसपी देहात मुकेश चंद्र मिश्रा समेत कई अधिकारी मौके पर पहुंचे। फॉरेंसिक टीम ने भी साक्ष्य जुटाए। शव के पास से खून से सना सब्जी काटने वाला चाकू भी बरामद हुआ। एसपी देहात ने पूछताछ की पर परिजनों ने किसी रंजिश से इन्कार कर दिया। पिता ने अज्ञात हत्यारों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
एसपी देहात मुकेश चंद्र मिश्रा ने बताया कि छात्र का मोबाइल फोन कब्जे में लेकर जांच की जा रही है। उसके कुछ दोस्तों पर भी संदेह है। जल्दी ही खुलासा कर दिया जाएगा।