फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नवाबगंज बाजार से आठ साल की बच्ची का अपहरण

विज्ञापन
सीसीटीवी फुटेज में कैद हुआ बच्ची को गोद में उठाकर ले जाता युवक। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
विज्ञापन

सीटीवी कैमरे की फुटेज में एक युवक बच्ची को उठाकर ले जाते दिखा
विज्ञापन

मां की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने शुरू की बच्ची की तलाश

नवाबगंज। मां के साथ कस्बे में आई आठ साल की बच्ची का बाजार से अपहरण कर लिया गया। बच्ची को पास न पाकर मां ने उसकी तलाश शुरू की, लेकिन उसका पता नहीं चला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली तो कपड़े की एक दुकान के कैमरे की फुटेज में एक युवक बच्ची को गोद में उठाकर ले जाता दिखा। पुलिस ने अपहरण की रिपोर्ट दर्ज कर बच्ची की तलाश शुरू कर दी है।
मुड़िया भीकमपुर गांव के किसान प्रेमपाल की पत्नी वीरावती शुक्रवार दोपहर 12 बजे आठ साल की बेटी रेखा के साथ नवाबगंज सीएचसी में रैबीज का टीका लगवार्ने आइं थीं। वैक्सीन लगवाने के बाद वह बाजार में सब्जी खरीदने लगीं। इसी बीच अचानक रेखा लापता हो गई। बेटी को पास न देखकर वीरावती परेशान हो र्गइं। उन्होंने बाजार और तहसील परिसर में आकर देखा, लेकिन उसका कहीं पता नहीं चला।
विज्ञापन
विज्ञापन

मामले की सूचना वीरावती ने नवाबगंज थाने में दी, इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई और बच्ची की बाजार में खोजबीन शुरू कर दी। बाजार मेें एक कपडे़ की दुकान के सीसीटीवी कैमरे की फुटेज देखी तो उसमें एक सफेद रंग की शर्ट और नीले रंग का नेकर पहने युवक बच्ची को गोद में उठाकर ले जाता दिखाई दिया। वीरावती की तहरीर पर पुलिस ने बच्ची के अपहरण की रिपोर्ट दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें