फरीदपुर: सड़क किनारे झाड़ियों में मिला महिला का शव
फरीदपुर क्षेत्र में सोमवार को सड़क के किनारे झाड़ियों में महिला का शव सड़ी गली अवस्था में मिला, जिससे इलाके में सनसनी फैल गई। ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। मृतका की शिनाख्त नहीं हुई है। आशंका है कि महिला की हत्या के बाद शव झाड़ियों में फेंका गया है।
पुलिस के अनुसार, फरीदपुर थाना क्षेत्र के बुखारा रोड पर सिमरा बोरीपुर गांव के पास सड़क के किनारे झाड़ियों में अज्ञात महिला का शव मिला है। मृतका की उम्र लगभग 40 वर्ष है। महिला की शव की शिनाख्त नहीं हो पाई। ग्रामीणों में चर्चा है कि महिला की हत्या कर किसी ने यहां लाकर शव फेंका है। पुलिस आसपास के थानों से जानकारी जुटा रही है।