लखनऊ मंडल में रहेगा ब्लॉक, पूर्वांचल और बिहार जाने वाली ट्रेनें होंगी प्रभावित
बरेली। लखनऊ मंडल में अलग-अलग स्थानों पर प्रस्तावित मेगा ब्लॉक के कारण आज से बरेली होते हुए गुजरने वाली 12 ट्रेनें प्रभावित होंगी। इनमें चार ट्रेनों को निरस्त किया गया है और आठ ट्रेनों को मार्ग बदलकर चलाया जाएगा। मेगा ब्लॉक जनवरी के पहले सप्ताह तक रहेगा।
ब्लॉक के कारण 04651 जयनगर-अमृतसर विशेष ट्रेन को सात जनवरी और 04652 अमृतसर-जयनगर विशेष ट्रेन को पांच जनवरी तक निरस्त कर दिया गया है। इसके अलावा 04829 जोधपुर-गोरखपुर विशेष ट्रेन दो और 04830 गोरखपुर-जोधपुर विशेष ट्रेन तीन जनवरी तक निरस्त कर दी गई है।
27 दिसंबर और तीन जनवरी को 15934 अमृतसर-न्यू तिनसुकिया एक्सप्रेस, 26 दिसंबर और दो जनवरी को 14017 रक्सौल-आनंद विहार एक्सप्रेस, 21 दिसंबर से छह जनवरी तक 14650 अमृतसर-जयनगर एक्सप्रेस, 21 और 28 दिसंबर को 15115 छपरा-दिल्ली एक्सप्रेस, 22 और 29 दिसंबर को 15116 दिल्ली-छपरा एक्सप्रेस का संचालन परिवर्तित मार्ग से किया जाएगा। इसके अलावा छह जनवरी को 15716 अजमेर-किशनगंज एक्सप्रेस, 26 दिसंबर को 14008 आनंद विहार-रक्सौल एक्सप्रेस का संचालन भी परिवर्तित मार्ग से किया जाएगा। संवाद