फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

14 से चलेंगी इंटरसिटी एक्सप्रेस समेत आठ ट्रेनें

विज्ञापन
demo photo
विज्ञापन

जंक्शन पर लौटेगी रौनक, रेलवे की बढ़ेगी आमदनी

बरेली। जंक्शन पर फिर से यात्रियों की भीड़भाड़ नजर आएगी। रेलवे बोर्ड ने इंटरसिटी एक्सप्रेस समेत आठ ट्रेनों को चलाने के लिए हरी झंडी दे दी है। इंटरसिटी एक्सप्रेस चलने का लोगों को लंबे समय से इंतजार था। उधर, बरेली-वाराणसी एक्सप्रेस जंक्शन से वाराणसी तक छोटे-छोटे सभी स्टेशनों पर रुकती है। इसके चलने से ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को काफी सुविधा हो जाएगी।
विज्ञापन

मुरादाबाद रेल डिवीजन की सीनियर डीसीएम रेखा शर्मा ने बताया कि इंटरसिटी एक्सप्रेस चलाने की मांग लंबे समय से थी। इस ट्रेन से लोग सुबह दिल्ली जाकर रात में ही घर लौट सकते हैं। उधर, बरेली-वाराणसी एक्सप्रेस से टिसुआ, आंझी शाहबाद, मसीत, बिलपुर आदि स्टेशनों के लोगों को फायदा होगा।
रेलवे बोर्ड ने बरेली-दिल्ली इंटरसिटी एक्सप्रेस समेत आठ ट्रेनों को 14 जून से चलाने के लिए हरी झंडी दे दी है। इंटरसिटी एक्सप्रेस के अलावा बरेली-प्रयागराज प्रयाग एक्सप्रेस, बरेली-वाराणसी एक्सप्रेस, सहरसा-आनंद विहार एक्सप्रेस ट्रेनें भी चलेंगी। यह ट्रेनें करीब एक साल बाद चल रही हैं।

12 जून से चलेगी टनकपुर-दिल्ली जनशताब्दी

बरेली। इज्जतनगर रेल मंडल ने टनकपुर-दिल्ली जनशताब्दी और काठगोदाम-लखनऊ एक्सप्रेस का फिर से संचालन शुरू करने का फैसला किया है। टनकपुर से दिल्ली जाने वाले जनशताब्दी एक्सप्रेस 12 जून से चलेगी, जबकि काठगोदाम-लखनऊ एक्सप्रेस का संचालन 15 जून से होगा। यह ट्रेन सप्ताह में पांच दिन संचालित होती है। दोनों ट्रेनों में बिना रिजर्वेशन के यात्रा प्रतिबंधित रहेगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें