बरेली। नगर निगम अब बटलर प्लाजा समेत शहर के सभी बड़े बाजारों में डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन शुरू करेगा।
दरअसल मंगलवार को अतिक्रमण हटाने गई नगर निगम की टीम को बटलर प्लाजा के बाहर कूड़ा जलता मिला था। पर्यावरण अभियंता संजीव प्रधान ने बताया कि शहर में कई बड़े मार्केट हैं जहां से काफी कूड़ा निकलता है। निजी कर्मचारी यह कूड़ा इकट्ठा कर आग लगा देते हैं। लिहाजा अब बाजारों में भी डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन शुरू किया जाएगा।