फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेलवे ने आधा दर्जन ट्रेनें अगले आदेश तक के लिए की बंद

विज्ञापन
विज्ञापन
कोरोना के दौर में यात्रियों
विज्ञापन

की कमी, आठ ट्रेनें बंद
बंद हुई ट्रेनों में पीलीभीत पैसेंजर और लखनऊ एक्सप्रेस शामिल
इज्जतनगर रेल मंडल की छह ट्रेनें अगले आदेश तक के लिए बंद
संवाद न्यूज एजेंसी
बरेली। कोरोना संक्रमण के दौर में यात्रियों की संख्या कम होने के बाद रेलवे ने जंक्शन से गुजरने वाली दो ट्रेनों को बंद कर दिया है। इज्जतनगर रेल मंडल की भी छह ट्रेनों को अगले आदेश तक रोक दिया गया है।
ट्रेनों में यात्रियों की संख्या लगातार कम हो रही है जिसका असर रेलवे के राजस्व पर पड़ रहा है। इसी कारण रेलवे ने बरेली-पीलीभीत पैसेंजर और काठगोदाम-लखनऊ एक्सप्रेस का संचालन स्थगित कर दिया है। अब तक पीलीभीत के लिए बरेली-पीलीभीत पैसेंजर और मां पूर्णागिरि जनशताब्दी एक्सप्रेस चल रही थी। पैसेंजर ट्रेन बंद होने से यात्रियों के लिए अब जनशताब्दी एक्सप्रेस ही रह गई है जिसमें बिना रिजर्व टिकट के यात्रा नहीं की जा सकती।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा इज्जतनगर मंडल ने काठगोदाम-देहरादून जनशताब्दी एक्सप्रेस, मुरादाबाद-काशीपुर पैसेंजर, टनकपुर-पीलीभीत, मुरादाबाद-रामनगर, मुरादाबाद-काठगोदाम एक्सप्रेस को अगले आदेश तक के लिए बंद कर दिया है। उधर, हरिद्वार में महाकुंभ के बाद देहरादून और हरिद्वार के लिए चल रही हावड़ा-देहरादून उपासना एक्सप्रेस, वाराणसी-देहरादून जनता एक्सप्रेस, प्रयागराज-देहरादून एक्सप्रेस, गोरखपुर-देहरादून राप्ती गंगा एक्सप्रेस, हावड़ा-हरिद्वार कुंभ एक्सप्रेस भी बंद होने की आशंका है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें