फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बोकारो से 24 टन ऑक्सीजन पहुंची

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। बोकारो से लखनऊ होते हुए बृहस्पतिवार को 24 टन ऑक्सीजन पहुंच गई। इससे अफसरों ने राहत की सांस ली है। औषधि निरीक्षक उषा वर्मा ने बताया कि 16 टन ऑक्सीजन लेकर एक और टैंकर देर रात तक पहुंच जाएगा। इसे जरूरत के हिसाब से मंडल के जनपदों में भेजा जाएगा।
विज्ञापन

बुधवार शाम ऑक्सीजन न आने से अस्पतालों में किल्लत होने लगी थी। डीएम नितीश कुमार ने उच्चाधिकारियों से इस बाबत बात की तो बताया गया कि बोकारो से बरेली के लिए ऑक्सीजन के तीन टैंकर भेजे जा रहे हैं। बुधवार सुबह एक टैंकर यहां प्लांट पर पहुंच गया। जहां से सिलिंडर रीफिल करके शाहजहांपुर, बदायूं और पीलीभीत भेजे गए। दोपहर में अफसरों ने जरूरत के हिसाब से बरेली के अस्पतालों को सिलिंडर उपलब्ध कराए। एक और टैंकर देर रात प्लांट पर पहुंच जाएगा। औषधि निरीक्षक ने बताया कि अब जिले में ऑक्सीजन की किल्लत नहीं है। सभी कोविड अस्पतालों में ऑक्सीजन के पर्याप्त सिलिंडर उपलब्ध हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें