फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: रोटरी क्लब के अध्यक्ष के लिए अनिल और पंकज के नाम तय

विज्ञापन
रोटरी क्लब की नवगठित कार्यकारणी । स्रोत । क्लब
विज्ञापन
पीलीभीत। रोटरी क्लब की साधारण बैठक में क्लब की आगामी कार्यकारिणी के लिए अध्यक्ष पदों को लेकर चर्चा हुई। इसमें वर्ष 2024 के लिए पंकज महातिया और वर्ष 2025 के लिए डॉ. अनिल सक्सेना के नाम पर सहमति बनी। दोनों ही अध्यक्षों को संस्थापक ने शुभकामनाएं दीं।
विज्ञापन

शहर के एक होटल में आयोजित बैठक में अश्विनी अग्रवाल ने डॉ. अनिल सक्सेना का नाम अध्यक्ष के लिए प्रस्तुत किया, जिसको एसपीएस संधू ने समर्थन किया। इसके बाद देवेश बंसल ने पंकज महातिया का नाम प्रस्तुत किया। इस पर अतुल अग्रवाल ने सहमति दी। सर्व सम्मति से वर्ष 2025 के लिए डॉ. अनिल सक्सेना का नाम तथा वर्ष 2024 के लिए पंकज महातिया का नाम निर्विरोध रोटरी क्लब पीलीभीत के अध्यक्ष के लिए चयन किया गया। रोटरी क्लब के संस्थापक रविंद्र कुमार अग्रवाल ने मंच पर आकर दोनों अध्यक्षों को शुभकामनाएं दीं। इसके बाद बैठक में रोटरी क्लब शरद मेला की समीक्षा भी की गई। इसमें रोटरी क्लब अध्यक्ष तथा मेलाध्यक्ष ने बताया कि रोटरी शरद मेला से सारे खर्च निकालने के बाद लगभग 14 लाख रुपये की आय हुई है, जिसे समाज सेवा में लगाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें