फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: मंडल के आठ बाल वैज्ञानिकों व तीन शिक्षकों ने प्रदेश स्तर पर मारी बाजी

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। राज्य विज्ञान शिक्षण संस्थान प्रयागराज की ओर से वाराणसी के पीएमश्री राजकीय क्वींस इंटर कॉलेज में आयोजित 53वीं राज्य स्तरीय बाल वैज्ञानिक प्रदर्शनी में बरेली मंडल ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पूरे प्रदेश में द्वितीय स्थान प्राप्त किया। 16 से 19 दिसंबर तक चली इस प्रतियोगिता में मंडल की झोली में कुल 10 पदक आए। इनमें दो स्वर्ण, सात रजत और एक कांस्य पदक शामिल है। अब विजेता राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में प्रदेश का प्रतिनिधित्व करेंगे।
विज्ञापन

प्रदर्शनी में गुलाब राय इंटर कॉलेज के जीव विज्ञान प्रवक्ता डॉ. रजनीश कुमार शर्मा के टीएलएम को निदेशक एनसीईआरटी की ओर से सीधे राष्ट्रीय स्तर के लिए अनुशंसित किया गया। जूनियर संवर्ग (स्थिर मॉडल) में नेशनल गर्ल्स इंटर कॉलेज शाहजहांपुर की छात्रा शिजा खानम ने चिरस्थाई कृषि में प्रथम स्थान प्राप्त किया। इसी वर्ग में बीबीएल स्कूल की साझी गुप्ता ने उभरती हुई प्रौद्योगिकी में द्वितीय और दर्शित कटिहार ने हरित ऊर्जा में तृतीय स्थान हासिल किया।
जूनियर क्रियाकारी संवर्ग में बीबीएल स्कूल के आयुष्मान श्रीवास्तव ने स्वास्थ्य एवं स्वच्छता में स्वर्ण पदक जीता। कृष्णा सक्सेना और आर्मी पब्लिक स्कूल के शौर्य दुबे अपने-अपने विषयों में द्वितीय स्थान पर रहे। सीनियर वर्ग में पीएमश्री राजकीय इंटर कॉलेज शाहजहांपुर के युवराज वर्मा और दरबारी लाल शर्मा इंटर कॉलेज के मोहम्मद उवैश ने द्वितीय स्थान प्राप्त कर रजत पदक जीते।
विज्ञापन

अध्यापक संवर्ग में आर्मी पब्लिक स्कूल की सुरभि श्रीवास्तव और पीलीभीत के शिक्षक अनुज कुमार शर्मा ने प्रदेश स्तर पर दूसरा स्थान प्राप्त किया। जिला समन्वयक देवेंद्र कुमार, संयुक्त शिक्षा निदेशक और जिला विद्यालय निरीक्षक ने सभी विजेता बाल वैज्ञानिकों और अध्यापकों को शुभकामनाएं दी हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें