शहर की अन्य मस्जिदों में नमाज का वक्त इस तरह रहेगा
सुबह 5:45 बजे : रेलवे जंक्शन की नूरी मस्जिद, जखीरे की दुलिया वाली मस्जिद, साहूकारा की अनार वाली मस्जिद।
सुबह 6:00 बजे : कांकर टोला की छह मीनार मस्जिद, कुतुबखाना मस्जिद, आनंद विहार की कोड़ा शाह मस्जिद।
सुबह 6:15 बजे : कांकर टोला की नूरानी मस्जिद।
सुबह 6:30बजे : किला थाना की शाही मस्जिद, बालजती की गूलर वाली मस्जिद, बाजार संदल खान की नूरे इलाही मस्जिद, फूलवालान की नूरजहां मस्जिद, कटरा मानराय की यतीम खाना मस्जिद, बड़ा बाजार की हरी मस्जिद।
सुबह 7:00 बजे : दरगाह शाह शराफत अली मियां, सैलानी की हबीबिया मस्जिद, गुलाब नगर की फूलशाह मस्जिद, जगतपुर की गुलशन-ए-बगदाद मस्जिद, काजी टोला मस्जिद, स्वाले नगर की एक मीनार मस्जिद, छावनी अशरफ खान की घेर वाली मस्जिद, गढ़ी चौकी की छोटी मस्जिद, गड़ैया की हाशमी मस्जिद, एजाज नगर गौटिया की पुरानी मस्जिद, घेर शेख मिट्ठू की नियारयान मस्जिद।
सुबह 7:30 बजे : जसोली की पीराशाह मस्जिद, आजम नगर की मोलसिरी मस्जिद, पुराना शहर की दावते इस्लामी मस्जिद, कैंट की हाथी खाना मस्जिद, पंजाब पुरा की इब्राहीम सेठ मस्जिद, जखीरा की छप्पर वाली मस्जिद।
सुबह 7:45 बजे : खानकाह वामिकिया।
सुबह 8.00 बजे : चौकी चौराहा मस्जिद, बिहारीपुर की बीबी जी मस्जिद, आजम नगर की जामुन वाली मस्जिद, रेती की नक्शबंदियान मस्जिद, मलूकपुर की मुफ्ती आजम हिंद, आजम नगर जोगियान की एक मीनार मस्जिद।
सुबह 8:30बजे : गुलाब नगर की दरगाह बशीर मियां, आजम नगर की हाजी मसीत उल्लाह मस्जिद, गड़ैया की नूरी मस्जिद, मलूकपुर की शेर खान मस्जिद, बजरिया पुरनमल की बादशाह मस्जिद।
सुबह 9:00 बजे : खानकाह नियाजिया, दरगाह शाहदाना वली, नौमहला मस्जिद।
सादगी के साथ करें कुर्बानी, दिखावे से बचें
शाहबाद स्थित खानकाह सकलैनिया शराफतिया पर एक बैठक का आयोजन किया गया। इसमें मुसलमानों से अपील की गई कि ईद-उल-अजहा सादगी, प्रेम और भाईचारे के साथ मनाएं। बैठक में खानकाह के सज्जादानशीन अल्हाज मोहम्मद गाजी मियां सकलैनी उल कादरी ने कहा कि कुर्बानी करते वक्त इस बात का खास ख्याल रखें कि दूसरे मजहब के लोगों को किसी तरह की तकलीफ न पहुंचे।
प्रवक्ता हमजा सकलैनी ने कहा कि जानवरों की कुर्बानी करने के लिए पर्दे या किसी बंद जगह का इंतजाम करें और साफ-सफाई का ध्यान रखें। साथ ही पुलिस प्रशासन से भी सहयोग की अपेक्षा की है। बैठक में हाफिज गुलाम गौस, मौलाना रूमान कादरी, हाजी लतीफ सकलैनी, हाजी इंतजार हुसैन, मुर्तुजा सकलैनी, मौलाना मुख्तार अहमद, अफताब आदि मौजूद रहे।