फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ईदुल अजहा आज, तैयारियां पूरी

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। ईदुल अजहा (बकरीद) का त्योहार सोमवार को मनाया जाएगा। इसे लेकर लोगों ने तैयारियां पूरी कर ली हैं। बकरीद की पूर्व संध्या पर बाजारों में भी खासी रौनक रही।
विज्ञापन

रविवार को बकरीद को लेकर गर्मी को लेकर बाजारों में दिन में भले ही भीड़ कम रही हो, मगर शाम को लोग खरीदारी के लिए घरों से निकल पड़े। महिलाओं की भी बड़ी संख्या रही। कुतुबखाना, टाउन हाल, सिविल लाइंस, सैलानी के बाजार में खूब रौनक रही। यहां बिसातखानों और चूड़ी बाजार में महिलाओं की ज्यादा भीड़ रही। इसके अलावा रेडीमेड कपड़ों और फुटवियर की दुकानों पर युवा खरीदारी करते दिखे। सेवईं, मेवा और मिठाइयों की भी खूब बिक्री हुई। इस बीच तमाम लोग जगह-जगह परिवार और दोस्तों के साथ चाट और फास्ट फूड का जायका लेते दिखे।

ईदगाह पर पहुंचे अधिकारी
सोमवार को होने वाली नमाज को लेकर ईदगाह पर सारी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। साफ सफाई कर टेंट लगा दिए गए हैं। देर शाम पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी भी तैयारियों का जायजा लेने ईदगाह पहुंचे। इसमें एसीएम (द्वितीय) कमलेश सिंह, सीओ (द्वितीय) सीमा यादव, इंस्पेक्टर डीसी शर्मा और नगर निगम के लोग रहे। उनके साथ ईदगाह कमेटी के अध्यक्ष खलील अहमद, उपाध्यक्ष महताब अली, डा. सरताज हुसैन, हबीब हुसैन आदि भी थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें