स्वाद, पौष्टिकता के साथ कुपोषण से दिलाएंगे निजात
संस्थान निदेशक के मुताबिक जिस मौसम में साग-सब्जियों की दिक्कत हो जाती है, उस वक्त लोगों को प्रोटीनयुक्त आहार कम पैसे में उपलब्ध हो जाए, इसलिए मुर्गे-मुर्गियों के अंडे और मांस से निर्मित उत्पाद तैयार किए गए हैं। अंडे से निर्मित मिठाई रबड़ी मलाई, कुल्फी, अंडा देने में अक्षम कुक्कुट के मांस से निर्मित चिकन बड़ी में बाजार में उपलब्ध अन्य उत्पादों के सापेक्ष करीब तीन गुना ज्यादा प्रोटीन है। ये खाने में स्वादिष्ट, पौष्टिक भी हैं। ये उत्पाद बच्चों को कुपोषण से निजात दिलाएंगे।
अव्यवस्थित परिवहन की तकलीफ से बचाएगा कैरी कंफर्ट
वैज्ञानिक डॉ. रोकड़े के मुताबिक पोल्ट्री फार्म से मुर्गे-मुर्गियों को अव्यवस्थित परिवहन के जरिये काटने के लिए ले जाया जाता है। बिक्री के दौरान और स्लॉटरिंग के दौरान उनके वजन में 10 फीसदी तक का अंतर आ जाता है।
मानसिक तनाव समेत थर्मल डिस्कंफर्ट, डिहाइड्रेशन, एनर्जी डिप्लेशन, ब्रूसेस, हैमरेज, एसिड असंतुलन, इलेक्ट्रोलाइट की दिक्कतें होती हैं। इससे मांस की गुणवत्ता भी प्रभावित होती है। इससे निजात के लिए कैरी कंफर्ट तकनीक विकसित की गई है। परिवहन से तीन दिन पूर्व अगर इस पाउडर को पानी में मिलाकर कुक्कुट को पिलाया जाए तो ये दिक्कतें नहीं होतीं।