फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंटर तक छात्राें को बिना ‘आधार’ नहीं मिलेगी छात्रवृत्ति

Thu, 07 May 2015 01:55 AM IST
बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
 छात्रवृत्ति के मामले में पारदर्शिता बनाए रखने और किसी प्रकार की गड़बड़ी से बचने के लिए अब छात्राें को भी बिना आधार कार्ड के छात्रवृत्ति नहीं मिलेगी। सभी छात्राें का आधार कार्ड बने इसके लिए जल्द ही जिले के स्कूलाें में कैंप लगाए जाएंगे। साथ ही छात्रों के खाते भी खुलेंगे। यह जानकारी बुधवार को जिला विद्यालय निरीक्षक ने प्रधानाचार्यों को बैठक में दी।
विज्ञापन

राजकीय इंटर कालेज में आयोजित बैठक में सभी विद्यालयाें के प्रधानाचार्य शामिल थे। यहां डीआईओएस आशुतोष भारद्वाज ने बताया कि माध्यमिक विद्यालयाें के छात्राें को छात्रवृत्ति बांटने के लिए इनके फ ार्मों की आनलाइन फीडिंग की जाए। ताकि किसी प्रकार से कहीं कोई अड़चन न फंसे। जिन छात्राें ने अपने आधार कार्ड बनवा लिए हैं, उनको छोड़कर बाकी छात्राें के लिए हर स्कूल में कैंप की व्यवस्था की जाएगी। यह काम इस महीने के अंदर शुरू हो जाएगा। इससे जिले के 10 हजार से अधिक छात्राें को फायदा मिलेगा। साथ ही छात्राें के खाते भी खुलेंगे ताकि छात्रवृत्ति की रकम सीधे खाते में आए।
- प्राथमिक विद्यालयाें में भी बनेंगे आधार
बेसिक शिक्षा विभाग ने भी प्राथमिक विद्यालयाें के साथ उन प्राइवेट विद्यालयों जिन्हाेंने बेसिक शिक्षा विभाग से मान्यता ली है, उनमें आधार कार्ड बनवाने के लिए कैंप की व्यवस्था करने को कहा है। बेसिक शिक्षा निदेशक की ओर से इस संबंध में निर्देश जारी हो गए हैं। बेसिक शिक्षा अधिकारी को खंड शिक्षा अधिकारी और प्रधानाचार्यों को इस संबंध में जानकारी देने को कहा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें