फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मां की बात मानता तो पत्नी बच्चे को नहीं खोता

Thu, 07 May 2015 01:51 AM IST
बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
नेपाल में भूकंप के शिकार हुए मौलाना समशुल कादरी अजहरी के दिल में अभी भी दहशत कायम है। न तो वह वहां के हालात के बारे कुछ बता पा रहे थे और न ही दिल के दर्द को बयां कर पा रहे थे। कई बार पूछने पर बमुश्किल कुछ बातें जुबान से निकली जो दिल को हिला देने वाली थीं। उन्हें इस बात का सबसे अधिक मलाल है कि यदि वह अपनी मां की बात मानते तो पत्नी और बच्चे को नहीं खोते।
विज्ञापन

मौलाना समशुल मूल रूप से उत्तर प्रदेश के शोहरत गढ़, सिद्धार्थनगर जिले के निवासी हैं। फिलहाल वह काठमांडू की कश्मीरी जामा मस्जिद के इमाम हैं। वह चैन तलाशने यहां दरगाह आला हजरत पर आए और अपने पीर ताजुश्शरिया मुफ्ती अख्तर रजा खां (अजहरी मियां) से मिल कर रो पड़े। इसी दौरान उनसे मुलाकात में जब कुछ जानने की कोशिश की गई तो हर शब्द उनके गले में रुंध जा रहे थे। बताया कि भूकंप क्या वह तो कयामत का एक मंजर था। मकान ताश के पत्तों की तरह गिर रहे थे। सड़के कागजों की तरह फट रही थीं। हर तरफ लोग सिर्फ जान बचाते भाग रहे थे। अलबत्ता जामा मस्जिद सहित आसपास की कुछ और इमारतें जरूर बची रहीं।  
उन्होंने बताया कि उनकी आंखों के सामने कुछ लोग जमीन में समाए जा रहे थे तो कुछ पानी के बहाव में बह गए। जामा मस्जिद के मदरसे के 47 छात्र अभी भी तापता हैं। उनसे पढ़ने आने वाले दो बच्चे निसार और खालिद को उन्होंने बचाया, मगर घर में मौजूद अपनी पत्नी और तीन साल के बच्चे को वह न बचा पाए। उनका मकान भी ढह गया था। चार साल पहले ही उनकी शादी हुई थी।
विज्ञापन

मौलाना समशुल ने बताया कि वह जब काठमांडू जा रहे थे तो उनकी मां ने मना किया था। उन्होंने कहा था कि इतनी दूर न जाओ और यहीं कोई जरिया बना लो। लेकिन नई जगह पर कुछ नया करने की कोशिश और लोगों की खिदमत का जज्बा लेकर वह नेपाल चले गए। क्या पता था जाने के आठ महीने बाद ही सब कुछ खत्म हो जाएगा। उनका कहना है कि अब नेपाल जाने का कोई इरादा नहीं है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें