फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेमेस्टर कोर्सों के फार्म 17 मई तक भरे जाएंगे

Sat, 02 May 2015 02:13 AM IST
बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
एमजेपी रुहेलखंड विश्वविद्यालय ने पिछले सेमेस्टर का रिजल्ट घोषित किए बगैर विधि, बीबीए, बीसीए, बीएससी कृषि, बीकॉम वित्त, पीजीडीसीए, पीजीडीसीपी, एमएसडब्लू कोर्सों के लिए परीक्षा फार्म भरने की तिथि घोषित कर दी है। इसके साथ ही परीक्षा सुधार, छूटी हुई प्रयोगात्मक, मौखिक परीक्षाएं, बैक पेपर और भूतपूर्व छात्रों के लिए भी परीक्षा फार्म भरने का कार्यक्रम तय हुआ है।
विज्ञापन

कार्यक्रम के मुताबिक, विद्यार्थियों के लिए 15 मई तक फार्म मिलेंगे। उन्हें महाविद्यालय में बिना विलंब शुल्क के 17 मई तक भरकर जमा करना होगा और महाविद्यालयों को यह आवेदन 20 मई तक विश्वविद्यालय में जमा करने होंगे। एक हजार रुपये विलंब शुक्ला के साथ इन कोर्सों की मुख्य परीक्षा, परीक्षा सुधार, छूटी हुई प्रयोगात्मक परीक्षाओं, बैक पेपर और भूतपूर्व छात्रों के लिए फार्म प्राप्त करने की अंतिम तिथि 20 मई निर्धारित की गई है। और महाविद्यालय में जमा करने की अंतिम तिथि 22 मई है। कुलसचिव एके सिंह ने यह कार्यक्रम जारी किया है। उनके मुताबिक, इन कोर्सों की परीक्षा के लिए विश्वविद्यालय की वित्त समिति की ओर से अनुमोदित शुल्क विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर अपलोड है। इसके मुताबिक ही परीक्षा शुल्क जमा किया जाए। कम शुल्क जमा करने पर फार्म स्वीकार नहीं किया जाएगा। अभी तक विश्वविद्यालय ने एलएलबी, बीबीए, बीसीए समेत सेमेस्टर वाली कई परीक्षाओं के रिजल्ट घोषित नहीं किए हैं। इससे पहले ही परीक्षा फार्म भरने का कार्यक्रम जारी होने से परीक्षार्थी हैरत में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें