सीबीएसई का स्टूडेंट्स और पेरेंट्स के लिए नोटेफिकेशन- सोशल मीडिया पर परीक्षा के बारे में फैलाई जा रही हैं अफवाहें
वायरल हो रहे संदेशों में परीक्षा और उसके समय को लेकर किया जा रहा भ्रमित
बरेली। सीबीएसई ने एक आधिकारिक नोटिस जारी कर स्टूडेंट्स और उनके अभिभावकों को परीक्षा के संबंध में सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे संदेशों पर भरोसा न करने के लिए कहा है। बोर्ड की ओर से इन संदेंशों को अफवाह बताते हुए कहा गया है कि इन संदेशों को शेयर भी न किया जाए क्योंकि ऐसा करने से स्टूडेंट्स का नुकसान हो सकता है। ऐसे मामलों में सीबीएसई कानूनी कार्रवाई भी करेगा।
सीबीएसई की ओर से जारी नोटिस में कहा गया है कि सोशल मीडिया पर पिछले कुछ समय से कई फर्जी मेसेज तेजी से वायरल हो रहे हैं। संभावना है कि कुछ असामाजिक तत्व छात्रों, अभिभावकों, स्कूलों और आम जनता के बीच इस मेसेज के माध्यम से भ्रम फैलाने की कोशिश कर रहे हैं। इन सूचनाओं को न्यूज और सोशल मीडिया के यू-ट्यूब, फेसबुक, ट्विटर जैसे प्लेटफ ॉर्म पर फ र्जी वीडियो औरसंदेशों के जरिये फैलाया जा रहा है। इन संदेशों में परीक्षा की तारीखों और बोर्ड के नियमों के संबंध में गलत जानकारियां दी जा रही हैं।
सीबीएसई ने स्टूडेंट्स और उनके अभिभावकों से अपील की है कि ऐसे किसी भी मेसेज पर ध्यान न दें जो सीबीएसई परीक्षा से जुड़ा हो क्योंकि इनमें असामाजिक तत्वों की माहौल बिगाड़ने की मंशा झलक रही है। सीबीएसई परीक्षा कंट्रोलर डॉ. संयम भारद्वाज ने कहा कि सीबीएसई की 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं फ रवरी के तीसरे सप्ताह से शुरू हो रही हैं। सीबीएसई ने नोटिफि केशन जारी कर परीक्षा की तिथियों की घोषणा कर दी है। 15 फ रवरी 2020 से बोर्ड की परीक्षाएं शुरू हो जाएंगी। उन्हाेंने अफ वाह फैलाने वालों को चेतावनी दी है कि इस तरह की गैरकानूनी गतिविधियों में संलिप्त न हों। अगर ऐसा करते हैं तो अफ वाह फैलाने वालों पर उचित कार्रवाई की जा सकती है। सीबीएसई का कहना है कि अगर इस तरह की कोई भी घटना बोर्ड के संज्ञान में आती है तो उस पर तत्काल कानूनी कार्रवाई की जाएगी।