फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्राचार्य जी! आप ही बताइए, इतनी सियासत क्यों और पढ़ाई क्यों नहीं

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। एबीवीपी ने छात्रों के मुद्दों पर सोमवार को बरेली कॉलेज में प्राचार्य डॉ. अजय शर्मा का घेराव किया। उन्होंने कहा कि कॉलेज में पढ़ाई का माहौल चौपट हो गया है और शिक्षक राजनीति कर रहे हैं। बीबीए, बीसीए जैसे सेल्फ फाइनेंस कोर्स में 300 रुपये वसूलने के बावजूद बैग टाई न देने और सफाई व्यवस्था का मुद्दा भी उठाया। प्राचार्य ने सारी समस्याओं के समाधान का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद कार्यकर्ताओं ने प्राचार्य का घेराव करते हुए चार सूत्री ज्ञापन सौंपा। उन्होंने कहा, बीबीए, बीसीए, बीकॉम ऑनर्स में पहले सेकेंड और थर्ड ईयर के छात्रों को 150 रुपये में प्रॉस्पेक्टस के साथ बैग और टाई मिलती थी। अब 300 रुपये लेने के बावजूद बैग, टाई नहीं मिल रहा है। कॉलेज में शिक्षक पढ़ाई के बजाय राजनीति कर रहे हैं। कक्षाओं के बाहर डस्टबिन रखने और शौचालय साफ कराने की मांग की तो प्राचार्य ने तत्काल कर्मचारियों को निर्देशित किया। कॉलेज की जिम शुरू कराने और खेलकूद की व्यवस्था दुरुस्त कराने की मांग की गई। प्राचार्य ने मंगलवार से ही जिम शुरू कराने समेत सभी व्यवस्थाएं दुरुस्त कराने का आश्वासन दिया है। इस दौरान महानगर मंत्री गौरव यादव, योगेश पंडित, पवन राजपूत, कमल गुप्ता, सपना चौहान, कनुप्रिया रस्तोगी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें