फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जश्न के नाम पर हंगामा, प्रॉक्टोरियल बोर्ड को छकाया

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। दिल्ली यूनिवर्सिटी स्टूडेंट यूनियन (डूसू) चुनाव में जीत को लेकर जश्न मनाने के दौरान विद्यार्थी परिषद कार्यकर्ताओं ने शनिवार को बरेली कॉलेज में जमकर अराजकता दिखाई। प्रॉक्टोरियल बोर्ड के मना करने पर पूरे कैंपस में जगह-जगह घूमकर पटाखे फोड़े गए, जिससे पढ़ाई बाधित हो गई। इस पर चीफ प्रॉक्टर डॉ. वंदना शर्मा ने प्रॉक्टोरियल बोर्ड की मदद से उन्हें बैरियर से बाहर निकाल दिया।
विज्ञापन

डूसू चुनाव में जीत को लेकर शनिवार दोपहर विद्यार्थी परिषद कार्यकर्ता विभाग संगठन मंत्री राहुल चौहान, महानगर मंत्री गौरव यादव के नेतृत्व में बरेली कॉलेज में पटाखे लेकर पहुंचे। यह जानकारी होने पर प्राचार्य डॉ. अजय कुमार शर्मा और चीफ प्रॉक्टर डॉ. वंदना शर्मा ने कैंपस में पटाखे फोड़ने को मना किया। मगर एबीवीपी कार्यकर्ता बैग में पटाखे छिपाकर अंदर ले गए और कैंपस में कई जगह पटाखे फोड़े। खाली पड़े क्लासरूम में भी पटाखों की पूरी लड़ी रखकर जलाई गई, जो काफी देर तक फूटते रहे, जिससे पढ़ाई बाधित हुई। शिक्षकों ऐतराज जताने पर भी किसी ने नहीं सुनी। प्रॉक्टोरियल बोर्ड की टीम वहां पहुंचती तो वे दूसरी जगह पहुंच जाते। इस तरह प्रॉक्टोरियल बोर्ड की टीम को वे काफी देर तक छकाते रहे। जैसे-तैसे प्रॉक्टोरियल बोर्ड ने उन्हें घेरकर बैरियर से बाहर निकाला। इस दौरान योेगेश पंडित, मनोज यादव, पवन राजपूत, कमल गुप्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें