नवाबगंज। एक महिला के खाते से बैंक कर्मियों ने शाखा प्रबंधक से सांठगांठ कर 41 हजार रुपये निकाल लिए। महिला को मामले की जानकारी हुई तो वह पति के साथ बैंक पहुंची। जहां बैंक कर्मियों ने महिला और उसके पति को बहाना बनाकर भगा दिया। इसके बाद महिला के पति ने शाखा प्रबंधक व एक बैंक कर्मचारी के खिलाफ थाना नवाबगंज में रिपोर्ट दर्ज करा दी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
नगर की बड़ौदा पश्चिमी उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक की शाखा बिजौरिया रोड पर स्थित है। इस बैंक में त्यार जागीर गांव के राकेश कुमार की पत्नी सुनीता देवी खाताधारक है। आरोप है कि बैंक कर्मियों ने शाखा प्रबंधक के साथ सांठगांठ कर 9 जनवरी 2019 को उनकी पत्नी के खाते से 20 हजार, 14 जनवरी को 8000, 21 जनवरी को 7018, 28 जनवरी को 6018 व 6 फरवरी को 500 रुपये निकाल लिए। घटना की जानकारी होने पर महिला के पति राकेश कुमार ने शाखा प्रबंधक और एक बैंक कर्मचारी पर नवाबगंज थाने में एफआईआर दर्ज कराई है। ब्यूरो