फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षक परीक्षा का परिणाम जारी, काउंसलिंग आज

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। कई दिनों से लंबित इंग्लिश स्कूलों में शिक्षक भर्ती परीक्षा का परिणाम सोमवार की देर शाम घोषित कर दिया गया है। जिसमें प्रधानाध्यापक और सहायक अध्यापक के पदों पर 1385 शिक्षक पास हुए हैं। सभी पास हुए शिक्षकों की काउंसलिंग पद के अनुसार मंगलवार से शुरू होगी। फरीदपुर डायट पर होने वाली काउंसलिंग प्रक्रिया में शिक्षक अपने पसंद के स्कूल के लिए आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन

शासनादेश के तहत इस वर्ष जिले के करीब 240 परिषदीय विद्यालयों को इंग्लिश स्कूलों में तब्दील किया गया है। प्रत्येक स्कूल में एक प्रधानाध्यापक और चार सहायक अध्यापक की तैनाती होनी है। जिसके बाबत जिले के शिक्षकों से आवेदन मांगे गए थे। 24 जून को परीक्षा और 27 जून को साक्षात्कार प्रक्रिया संपन्न हुई थी। जिसका परिणाम 30 जून तक जारी होना था, लेकिन री-चेकिंग के चलते परिणाम घोषित नहीं हो सका। सोमवार को परिणाम घोषित होने की जानकारी पर आवेदन करने वाले दूरदराज से शिक्षक बीएसए कार्यालय पहुंचे। परिणाम घोषित होने की जानकारी के अलावा अन्य जानकारी उपलब्ध न होने पर उन्हें वापस लौटना पड़ा है। आरोप है कि बीएसए दफ्तर के कर्मचारियों ने शिक्षकों का सहयोग नहीं किया, जिसके चलते देर शाम तक उन्हें परिणाम जानने को भटकना पड़ा।

यह रहेगी काउंसलिंग की प्रक्रिया
बीएसए की ओर से जारी सूचना के अनुसार 9 जुलाई को प्राथमिक विद्यालय में सहायक अध्यापक के पद के लिए काउंसलिंग फरीदपुर डायट में सुबह दस बजे से शुरू होगी। दस जुलाई को प्रधान अध्यापक प्राथमिक विद्यालय/सहायक अध्यापक उच्च प्राथमिक विद्यालय/प्रधान अध्यापक उच्च प्राथमिक विद्यालय के लिए काउंसलिंग सुबह दस बजे शुरू होगी। ऐसे शिक्षक जो वर्तमान सत्र में अंग्रेजी माध्यम से संचालन के लिए चयनित विद्यालयों में कार्यरत हैं और उनके द्वारा आवेदन नहीं किया गया है या परीक्षा में फेल हो गए हैं। वे अन्य विद्यालय में समायोजन के लिए 12 जुलाई सुबह दस बजे से सहायक अध्यापक और दोपहर दो बजे से प्रधान अध्यापक के पद पर काउंसलिंग में शामिल होने के लिए बुलाया गया है।
विज्ञापन


‘ अंग्रेजी माध्यम के स्कूलों में पदस्थापन के लिए परीक्षा का परिणाम जारी हो गया है। काउंसलिंग प्रक्रिया में स्कूलों का चयन करना होगा। इसलिए सभी समय से पहुंचे।’
विज्ञापन

- तनुजा त्रिपाठी, बीएसए
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें