एआरटीओ प्रशासन मनोज कुमार ने बताया कि इलेक्ट्रिक वाहनों की बिक्री लगातार बढ़ रही है। डीजल-पेट्रोल की बढ़ती कीमतों के बीच लोगों का रुझान इलेक्ट्रिक वाहनों की ओर बढ़ रहा है। इस वर्ष अब तक चार हजार से ज्यादा इलेक्ट्रिक वाहनों का पंजीकरण हो चुका है। इनमें 66 कारें और 470 इलेक्ट्रिक स्कूटी शामिल हैं।