आसपास डेंगू के मरीज हैं तो बरतें सावधानी
इंटीग्रेटेड डिजीजी सर्विलांस प्रोग्राम के प्रभारी डॉ. मीसम अब्बास के मुताबिक डेंगू के मच्छर सुबह और शाम को सर्वाधिक काटते हैं। दोपहर में और रात आठ बजे के बाद इनके काटने की आशंका कम होती है। पर काटते ही नहीं, ऐसा नहीं है। यह मच्छर तीन फुट से ज्यादा ऊंचा नहीं उड़ सकता पर आसपास कोई व्यक्ति डेंगू की चपेट में है तो अन्य मच्छर उसे काटने के बाद स्वस्थ व्यक्ति को काट लें तो चपेट में आने की आशंका होती है। इसलिए यदि आसपास डेंगू के मरीज हों तो सावधान हो जाएं।
स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक शहर समेत नगर पंचायत, पालिकाओं के 17 वार्ड डेंगू प्रभावित हैं। शहर में 327 केस मिले हैं। जबकि देहात के 252 गांवों में 514 मरीज मिले हैं। शहर में बानखाना, सुभाषनगर, परतापुर और देहात में नवाबगंज, शीशगढ़, मीरगंज, फरीदपुर, हाफिजगंज, भोजीपुरा में सबसे ज्यादा मरीज मिले। अकेले भोजीपुरा में ही 180 मरीज मिले हैं।