फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुर्गा पूजा पर मंडल में सतर्कता के आदेश

Sat, 24 Sep 2016 12:56 AM IST
ब्ययूराो, अमर उजाला बरेली।
विज्ञापन
बैठक
विज्ञापन
कमिश्नर प्रमांशु कुमार और डीआईजी आशुतोष कुमार ने संयुक्त रूप से कहा है कि नवदुर्गा और दशहरा पर एक से 15 अक्तूबर तक मंडल में सतर्कता बरती जाए। इस दौरान किसी भी तरह की अप्रिय घटना न हो। परंपरागत जुलूस के रूटों में कोई बदलाव न हो, यही बदलाव झगडे़ की वजह बन सकती हैं। सुप्रीम कोर्ट के निर्देशानुसार नदियों को प्रदूषण से बचाने के लिए पानी के स्थान पर वहां की मिट्टी के अंदर ही प्रतिमाओं का विसर्जन हो। आयोजकों कोे भी इस बारे में जागरूक किया जाए।
विज्ञापन

कमिश्नरी सभाकक्ष में मंडलीय समीक्षा के दौरान कमिश्नर ने कहा कि अगले साल प्रस्तावित विधानसभा चुनाव के मद्देनजर शरारती, गुंडा, तथा आपराधिक तत्वों को सूचीबद्ध करें और उनकी गतिविधियों पर पुलिस पैनी नजर रखे। जो भी अपराधी चिह्नित हों उनके खिलाफ गुंडा एक्ट के तहत कार्रवाई की जाए। उन्होंने कहा कि मंडल में उद्यानीकरण के लिए मंडल में आठ नए पाली हाउस बनाने का प्रोजेक्ट तैयार कर लखनऊ भेजे गए हैं। विधायकों की सिफारिश पर 100-100 नए हैंडपंप तथा 100-100 हैंडपंपो के रिबोर करने को 10.27 करोड़ रुपये अवमुक्त किए हैं। गांवों में अच्छी क्वालिटी के 3245 लोहिया आवासों का निर्माण कराया जायेगा।
पोलियो ग्रस्त व्यक्तियों की करेक्टिव सर्जरी को लखनऊ से डाक्टरों की टीम हर जिले में 100-100 पोलियों केसो की सर्जरी होगी। आवश्यकता होगी तो और भी केसों को सर्जरी को डाक्टरों से अनुरोध किया जायेगा। क्लीन स्कूल, ग्रीन स्कूल के तहत मंडल में 12 स्कूलों को 50 लाख रुपये का अनुदान कालेज को सुंदर और सुव्यवस्थित बनाने को मिलेगा।
विज्ञापन

कमिश्नर ने कहा कि सड़क दुर्घटनाओं में घायल तथा मृत व्यक्तियों की सहायता योजनाओं का व्यापक प्रसार करें। उन्हें कैसे अस्पताल लाए, इसका आईएमए पुलिस कर्मियों को प्रशिक्षण देगा। सड़क दुर्घटना के पीड़ित को सहायता देने की योजनाएं हैं। इनका पूरा विवरण आरटीओ तैयार कर डीएम को एक सप्ताह में उपलब्ध कराएंगे। मंडल के 67 में से 14 ब्लैक स्पॉट बरेली में हैं। इनको दुर्घटना रहित बनाने की जिम्मेदारी डीएम को सौंपी है। बैठक में मंडल के सभी चार जिलों के डीएम, एसएसपी तथा अन्य अधिकारी मौजूद थे।


अब जिला अस्पतालों में आन लाइन पर्चे बनेंगे 
बरेली। 
मरीजों को जिला स्तरीय सरकारी अस्पतालों की ओपीडी में इलाज के लिए कई घंटे तक इंतजार नहीं करना होगा। उन्हें एम्स की तर्ज पर आनलाइन ओपीडी के लिए पर्चा बनवाने की व्यवस्था जल्द लागू हो जाएगी। इस सिस्टम को लागू करने के लिए एमएलसी वसीम बरेलवी ने जिला चिकित्सालय को 25 लाख रुपये अपनी विधायक निधि से दिए हैं। इस राशि से एम्स की तर्ज पर ओपीडी में इलाज के लिए समय और तारीख का आन लाइन सिस्टम लगेगा। कमिश्नर प्रमांशु कुमार ने कहा है कि ऐसा ही सहयोग मंडल के अन्य जिलों के डीएम अपने यहां से विधायक और सांसद से अपने जिलों के सरकारी अस्पतालों में मरीजों को सुविधा प्रदान करने के लिए दे सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें