फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: अल्ट्राटेक लिखी बोरियों में भरकर बेचा जा रहा था नकली सीमेंट, दो दुकानें सील, जांच शुरू

Wed, 16 Oct 2024 12:27 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत

सार

अगर आप भवन निर्माण करवा रहे हैं तो सीमेंट जांच परख कर ही खरीदें, क्योंकि बाजार में नकली सीमेंट भी बिक रहा है। पीलीभीत में ऐसा ही मामला सामने आया है। जिला प्रशासन की टीम ने मंगलवार रात गिरिराज इंडस्ट्रीज पर छापा मारा तो इसका खुलासा हुआ। 
विज्ञापन
बोरियों में भरा मिला नकली सीमेंट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पीलीभीत में बिलगांव रोड पर स्थित गिरिराज इंडस्ट्रीज पर जिला प्रशासन की टीम ने मंगलवार रात छापा मारा। टीम ने मौके से नकली सीमेंट की 50 बोरियां और 97 खाली बोरियों बरामद की हैं। इन बोरियों पर अल्ट्राटेक लिखा था। प्रशासनिक अधिकारियों ने दुकान स्वामी की दोनों दुकानों को सील किया है।   

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक बिलगांव रोड पर पॉलिटेक्निक कॉलेज के समीप गिरिराज इंडस्ट्रीज पर एसडीएम सदर महिपाल सिंह, नायब तहसीलदार पारुतोष द्विवेदी, बांट माप अधिकारी लक्ष्मीकांत सहित जीएसटी और सेल टैक्स टीम ने मंगलवार की रात छापा मारा। टीम ने दुकान से डालमिया और सम्राट कंपनी के सीमेंट की 1200 बोरियां छापे के दौरान बरामद की। यह सीमेंट 2023 में रिजेक्ट किया जा चुका था। 

विज्ञापन

बोरियों में भरा जाता था रिजेक्ट सीमेंट 
अल्ट्राटेक कंपनी के नाम की 50 बोरियों में नकली सीमेंट बरामद हुआ है। जांच में पता चला है कि दुकान स्वामी डालमिया और सम्राट की डालमिया और सम्राट कंपनी के रिजेक्ट सीमेंट को मजदूरों से अल्ट्राटेक लिखी बोरियों में भरकर बिक्री के लिए सप्लाई करता था। 

छापे के दौरान अल्ट्राटेक लिखी 97 खाली बोरियों सहित नकली सीमेंट की 50 बोरियों भी बरामद की गई हैं। अल्ट्राटेक कंपनी के एरिया मैनेजर ने भी सीमेंट को नकली बताया है। जिला प्रशासन ने कोतवाली पुलिस की मौजूदगी में कार्रवाई करते हुए दुकान स्वामी की दोनों दुकानों को सील कर दिया है। आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।  

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें