फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: नशे में धुत्त पिकअप चालक ने दो बाइकों में रौंदा, चार घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
भमोरा। थाना क्षेत्र के आंवला-भमोरा मार्ग पर कुढ़ा पुल के समीप नशे में धुत्त पिकअप चालक ने दो बाइकों को रौंद दिया। इसमें दो बाइकों पर सवार चार लोगों को चोटें आई हैं। हादसे के बाद चालक मौके से पिकअप लेकर भागने लगा, जिसे राहगीरों व स्थानीय लोगों ने भमोरा चौराहे पर पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भेज पिकअप चालक को हिरासत में ले लिया है।
विज्ञापन

आंवला थाना क्षेत्र के रामनगला गांव निवासी सहदेव शर्मा पुत्र सुधीर शर्मा ने बताया कि वह बहनोई विष्णु शर्मा निवासी बिसौली के साथ चचेरे भाई की एंगेजमेंट में शामिल होने बलिया गए थे, जहां से लौटते समय आंवला की तरह से आ रही पिकअप ने टक्कर मार दी। इससे वे दोनों घायल हो गए। वहीं, दूसरे बाइक सवार थाना क्षेत्र के भरताना गांव निवासी ओमपाल यादव पुत्र प्रेमपाल ने बताया कि उसके गांव में पिछले तीन सालों से रह रहे रोहित पाल पुत्र नरेश पाल मूल निवासी सुखौरा थाना दातागंज के साथ बाइक से देवचरा बाजार से लौट रहे थे। तभी पिकअप चालक ने बाइक में सामने से टक्कर मार दी, जिससे दोनों गंभीर घायल हो गए।
नमकीन सप्लाई कर लौट रहा था चालक
प्रभारी निरीक्षक प्रदीप चतुर्वेदी ने बताया कि मनीष कुमार पुत्र रामदास निवासी करगैना मारुती विहार, बरेली के परसाखेड़ा फैक्टरी से पिकअप से नमकीन लेकर आंवला में सप्लाई देने गया था। लौटते समय शराब के नशे में धुत्त होकर गाड़ी चला रहा था। आरोपी को हिरासत में लिया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें