फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: नेशनल हाईवे पर दो ट्रकों की भिड़ंत, ड्राइवर की मौत, हेल्पर की हालत गंभीर

Mon, 30 Oct 2023 11:57 AM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

सार

बरेली में फरीदपुर हरियाली नर्सरी के पास हाईवे पर आगे चल रहे ट्रक से पीछे से दूसरा ट्रक टकरा गया। जिससे ट्रक ड्राइवर की मौत हो गई, जबकि उसका हेल्पर घायल हो गया। 
विज्ञापन
मृतक कासिम का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली के फरीदपुर थाना क्षेत्र में सोमवार सुबह नेशनल हाईवे पर दो ट्रकों की भिड़ंत हो गई। हादसे में ड्राइवर की मौत हो गई, जबकि हेल्पर गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने घायल को अस्पताल में भर्ती कराया। मृतक ट्रक चालक की पहचान शाहजहांपुर के गांव भटपुरा निवासी 25 वर्षीय कासिम खान के तौर पर हुई है। 

विज्ञापन


मृतक के भाई हाशिम ने बताया कि रविवार देर रात टिहानी से ट्रक में लकड़ी लेकर भाई रामपुर जा रहे थे। सोमवार तड़के करीब चार बजे फरीदपुर हरियाली नर्सरी के पास हाईवे पर सामने चल रहे ट्रक ने अचानक ब्रेक ले लिए। ट्रक की तेज रफ्तार होने से पीछे से ट्रक टकरा गया, जिसमें ड्राइवर कासिम की मौके पर ही मौत हो गई। 

ये भी पढ़ें- बदायूं में दर्दनाक हादसा: स्कूल बस और वैन की जोरदार भिड़ंत, चार बच्चों समेत पांच की मौत, कई घायल
विज्ञापन

 

विज्ञापन

कासिम का भाई हाशिम हेल्पर का काम कर रहा था, वह गंभीर रूप से घायल हो गया। चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग इकट्ठे हो गए। इसकी जानकारी पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने एंबुलेंस की मदद से घायलों को जिला अस्पताल भेजा, वहां डॉक्टर ने कासिम को मृत्यु घोषित कर दिया। हाशिम का उपचार चल रहा है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें