अस्पताल पहुंचे डीएम और एसएसपी
- फोटो : अमर उजाला
जानकारी मिलते ही डीएम मनोज कुमार और एसएसपी डॉ. ओपी सिंह प्रशासनिक अमले के साथ घटनास्थल पहुंच गए। डीएम ने बताया कि म्याऊं थाना क्षेत्र में स्कूल बस और वैन की टक्कर हुई है। हादसे में वैन चालक और चार छात्रों की मौत की हुई है। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायल बच्चों के बेहतर उपचार के लिए चिकित्सकों को निर्देश दिए गए हैं।
मृतकों के नाम
1. वैन ड्राइवर ओमेंद्र निवासी गांव लभारी
2. कौशल्या पुत्री हरवंश निवासी नवीगंज, उसावां
3. प्रदीप पुत्र मदनलाल निवासी ग्येतिया, हजरतपुर
4. खुशी पुत्री प्रदीप निवासी ममोरा, हजरतपुर
5. हर्षित पुत्र ओमेंद्र निवासी निवासी गांव लभारी
जानकारी के मुताबिक जवाहर नगला म्याऊं-उसावां मार्ग स्थित सत्यदेव विद्या पीठ इंटर कॉलेज की बस और एसआर पब्लिक स्कूल गौतरा की वैन गांवों से बच्चों को लेकर जा रही थी। नवीगंज के पास स्कूल बस और वैन की तेज टक्कर हो गई। हादसा होते ही घटनास्थल पर चीख-पुकार मच गई। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल बच्चों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया।