फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: सर्दी में हमलावर हुए कुत्ते, दो बच्चों को काटा

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। सर्दियों में कुत्ते हमलावर हो रहे हैं। आंवला क्षेत्र में दो बच्चों पर कुत्तों ने हमला कर दिया। एक मामले में परिवार ने प्रधान पर ही बच्चे पर कुत्ता दौड़ाने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

आंवला के गांव रमनगरा निवासी आदेश (6) को कुत्ते ने घायल कर दिया। उसके पिता मेवाराम ने बताया गांव में ग्रामीणों ने चंदा करके नव वर्ष पर चाय व हलवा बनवाया था। उसे बांटा जा रहा था। उनका बेटा आदेश बच्चों के साथ हलवा लेने गया था। रास्ते में कुत्ते ने उस पर हमला कर दिया। इससे वह घायल हो गया। हालत गंभीर होने पर उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। आदेश की मां जसोदा ने बताया कि गांव में कुत्तों का आतंक बढ़ गया है।

दूसरा मामला भमोरा थाना क्षेत्र के एक गांव से जुड़ा है। महिला प्रीति अपने 13 साल के बेटे हिमांशु को लेकर एसएसपी से मिली। बताया कि बेटा कोचिंग पढ़कर लौट रहा था। इस दौरान गांव के ही प्रधान ने उनके बेटे पर अपना प्रतिबंधित नस्ल का कुत्ता छोड़ दिया। कुत्ते ने उनके बेटे को कई जगह काटकर घायल कर दिया। वहां खड़े लोगों ने मुश्किल से उसको बचाया। जब प्रीति शिकायत करने थाने गईं तो रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई। एसएसपी ने कार्रवाई का आश्वासन दिया है। अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें