साइबर अपराधी सोशल मीडिया के जरिए लोगों को निशाना बना रहे हैं। ऐसे में सोशल मीडिया के इस्तेमाल में बेहद सावधानी बरतने की जरूरत है। बृहस्पतिवार को ‘साइबर अपराध से बचाव’ विषय पर आयोजित संवाद कार्यक्रम में साइबर थाने की एसआई शालू यादव ने ये बातें कहीं।
जाने-अनजाने सोशल मीडिया पर शेयर किए गए फोटो, वीडियो ब्लैकमेलिंग की वजह बन सकते हैं। किसी को ओटीपी बताने से बैंक अकाउंट खाली होने की आशंका है। सोशल मीडिया प्रोफाइल लॉक न होने से साइबर अपराधी उसे हैक कर परेशान कर सकते हैं।
विज्ञापन
बरेली के अमर उजाला कार्यालय परिसर में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में ‘साइबर अपराध से बचाव’ विषय पर आयोजित संवाद कार्यक्रम में साइबर थाने की एसआई शालू यादव ने ये बातें कहीं।
उन्होंने साइबर अपराध से जुड़े कई प्रकरणों को महिलाओं-छात्राओं के साथ साझा किया, ताकि वे भविष्य में ऐसी किसी घटना का शिकार न हों। ऑनलाइन ठगी होने पर तत्काल टोल फ्री नंबर 1930 पर कॉल या cybercrime.gov.in पर शिकायत करने को कहा।
विज्ञापन
ये दिए सुझाव
किसी को आधार कार्ड, पैन कार्ड, बैंक डिटेल न भेजें।
नए लिंक पर क्लिक न करें। ऑफर, इनाम के झांसे में न आएं।
वीडियो कॉल पर अतरंगी न हों। इससे ठगी के मामले बढ़े हैं।
सोते वक्त मोबाइल फोन पर इंटरनेट बंद रखें। फिजूल के एप डाउनलोड न करें।
सोशल मीडिया अकाउंट पर प्राइवेसी लगाकर रखें।
मोबाइल फोन का नेट ऑन करके बाथरूम में न ले जाएं।