छात्राओं के सवाल, एसपी ट्रैफिक के जवाब
सवाल : क्या इलेक्ट्रिक स्कूटी चलाने के लिए भी ड्राइविंग लाइसेंस जरूरी है। - सुंबुल
जवाब: ड्राइविंग लाइसेंस दो तरह के होते हैं, एक गियर और एक नॉन-गियर वाहनों के लिए। इसलिए दोनों ही वाहनों के लिए ड्राइविंग लाइसेंस आवश्यक है।
सवाल : कला वर्ग से 12वीं करने बाद क्या कॅरिअर विकल्प हो सकते हैं। - मुस्कान अग्रवाल, 12वीं
जवाब: कला संकाय के बच्चे किसी अन्य स्ट्रीम से कतई कम नहीं है। कला वर्ग में विभिन्न विषय हैं, जैसे बाल मनोविज्ञान, अर्थशास्त्र, अंग्रेजी व हिंदी साहित्य आदि। ये सभी क्षेत्र ऐसे हैं जिनकी आज के समय में बहुत मांग है।
सवाल : आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के जमाने में अपनी फोटो कैसे सुरक्षित रखें। - हर्षी सैनी, 10वीं
जवाब: अपनी निजी जानकारी किसी सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर साझा न करें। अपने फोटो या डिस्प्ले पिक्चर पर प्राइवेसी लगाएं, जिससे केवल आपके संपर्क के लोग ही देख सकें। वहीं अनजान लोगों से अपने निजी जीवन के बारे में न बताएं।