फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly: निजी जिंदगी से जुड़ी हर गतिविधि सोशल मीडिया पर न करें साझा, एसपी ट्रैफिक ने छात्राओं को किया जागरूक

Fri, 10 Oct 2025 09:36 AM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

सार

बरेली में अमर उजाला की ओर से केपीआरसी कला केंद्र कन्या इंटर कॉलेज में बृहस्पतिवार को पुलिस की पाठशाला का आयोजन किया गया। इसमें एसपी ट्रैफिक अकमल खान ने छात्राओं को सुरक्षा का पाठ पढ़ाया। उन्होंने कहा कि साइबर अपराध का शिकार होने से बचना है तो अपनी निजी जिंदगी से जुड़ी हर गतिविधि को सोशल नेटवर्किंग साइट पर अनजान व्यक्तियों से साझा न करें। 
विज्ञापन
एसपी ट्रैफिक ने छात्राओं को किया जागरूक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

साइबर अपराध का शिकार होने से बचना है तो अपनी निजी जिंदगी से जुड़ी हर गतिविधि को सोशल मीडिया पर साझा न करें। आपकी ओर से किए जा रहे पोस्ट पर साइबर अपराधियों की भी नजर रहती है। ऐसे में जरा सी चूक पर वे आपको नुकसान पहुंचा सकते हैं।

विज्ञापन


ये बातें बृहस्पतिवार को केपीआरसी कला केंद्र कन्या इंटर कॉलेज में अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से आयोजित पुलिस की पाठशाला में एसपी ट्रैफिक अकमल खान ने छात्राओं को बताईं। उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया पर अनजान लोगों से दोस्ती करने से बचने के साथ ही अनजान लिंक भी नहीं खोलना चाहिए। यदि ऑनलाइन अपराध का शिकार हो रहे हैं, तो उसे छिपाएं नहीं। तत्काल शिकायत दर्ज कराएं। ऑनलाइन अपराध से बचने के लिए सतर्कता और जागरूकता आवश्यक है।

कार्यक्रम में कक्षा नौ से 12वीं की छात्राएं और शिक्षिकाएं शामिल हुईं। एसपी ट्रैफिक ने छात्राओं को बताया कि अपने बैंक खातों की जानकारी, एटीएम पिन, सोशल मीडिया अकाउंट के पासवर्ड किसी से भी साझा न करें।
विज्ञापन


यातायात नियमों के बारे में जानकारी देते हुए कहा दोपहिया वाहन चालकों को हेलमेट लगाना बहुत आवश्यक है। हेल्पलाइन नंबर 1090, 112 और 1930 के बारे में बताया। इस दौरान विद्यालय की प्रधानाचार्य दीपा शर्मा, टीएसआई गजेंद्र वर्मा आदि उपस्थित रहे।

विज्ञापन

छात्राओं के सवाल, एसपी ट्रैफिक के जवाब
सवाल : क्या इलेक्ट्रिक स्कूटी चलाने के लिए भी ड्राइविंग लाइसेंस जरूरी है। - सुंबुल
जवाब: ड्राइविंग लाइसेंस दो तरह के होते हैं, एक गियर और एक नॉन-गियर वाहनों के लिए। इसलिए दोनों ही वाहनों के लिए ड्राइविंग लाइसेंस आवश्यक है।

सवाल : कला वर्ग से 12वीं करने बाद क्या कॅरिअर विकल्प हो सकते हैं। - मुस्कान अग्रवाल, 12वीं
जवाब: कला संकाय के बच्चे किसी अन्य स्ट्रीम से कतई कम नहीं है। कला वर्ग में विभिन्न विषय हैं, जैसे बाल मनोविज्ञान, अर्थशास्त्र, अंग्रेजी व हिंदी साहित्य आदि। ये सभी क्षेत्र ऐसे हैं जिनकी आज के समय में बहुत मांग है।

सवाल : आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के जमाने में अपनी फोटो कैसे सुरक्षित रखें। - हर्षी सैनी, 10वीं
जवाब: अपनी निजी जानकारी किसी सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर साझा न करें। अपने फोटो या डिस्प्ले पिक्चर पर प्राइवेसी लगाएं, जिससे केवल आपके संपर्क के लोग ही देख सकें। वहीं अनजान लोगों से अपने निजी जीवन के बारे में न बताएं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें