फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चिकित्सक की सलाह : सांप के डसने पर घबराएं नहीं, सबसे पहले करें ये काम, बच सकती है जान

Wed, 17 Jul 2024 03:18 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी

सार

लखीमपुर खीरी जिले में बाढ़ के बाद अब सर्पदंश की घटनाएं बढ़ गई हैं। ग्रामीण इलाकों में सर्पदंश होने पर ज्यादातर लोग झाड़-फूंक के चक्कर में पड़ जाते हैं, जबकि ऐसा बिल्कुल नहीं करना चाहिए। अगर किसी को सांप डस लेता है तो उसे तुरंत अस्पताल पहुंचाना चाहिए। जिससे उसे समय से उपचार मिल सके। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लखीमपुर खीरी जनपद में बाढ़ के बाद सांप के डसने की घटनाएं बढ़ी हैं। सरकारी अस्पतालों में बड़ी संख्या में मरीज पहुंच रहे हैं। अकेले जिला अस्पताल में अब तक 50 से अधिक मरीज पहुंच चुके हैं, जो सुरक्षित हैं। डॉक्टरों के अनुसार, सांप के डसने पर घबराएं नहीं, बल्कि जितनी जल्दी हो सके, अस्पताल पहुंचें। हर सांप जहरीला नहीं होता है। मात्र 10 फीसदी ही सांप जहरीले होते हैं, जिनके काटने पर अगर समय से इलाज नहीं मिलता तो जान जा सकती है। 

विज्ञापन


वरिष्ठ फिजिशियन डॉ. शिशिर पांडेय ने बताया कि किसी को सांप डसता है तो घबराएं नहीं, बल्कि धैर्य बनाकर रखें। अक्सर सांप डसने पर लोग उस हिस्से को कसकर बांध देते हैं, जो गलत है। बंधना नहीं चाहिए, जो घातक हो सकता है। कुछ लोग सांप के डसने पर उस हिस्से को काट कर खून निकालते, जो गलत है। किसी भी दशा में खून निकालने की जरूरत नहीं है। कुछ लोग खून को चूसने लगते हैं। इससे दोनों को खतरा हो सकता है। 

विज्ञापन

इन बातों का रखें ध्यान 
  • सांप के डसने पर तुरंत इंसान को सांप से दूर करें और एंबुलेंस बुलाएं। 
  • सांप दिल के नीचे वाले हिस्से में डसे तो तुरंत उस इंसान को लिटा दें। 
  • जहर फैलने से रोकने के लिए उस व्यक्ति को शांत रखें। 
  • सांप के डसने वाली जगह को ढीली और साफ पट्टी से ढंक दें।  
  • घाव के आसपास कोई ज्वेलरी, धागा बंधा है तो तुरंत खोलकर हटा दें।

सांप के डसने के हिस्से को ज्यादा न हिलाएं 
जिला अस्पताल के फिजिशियन डॉ. रोहित पाठक ने कहा अगर किसी को सांप डसता है तो उसको सुरक्षित स्थान पर लेकर आएं और सांप के डसने वाले हिस्से को ज्यादा न हिलाएं। सांप डसने पर सबसे बड़ी बात धैर्य बनाए रखना होता है। 
सीएमओ डॉ. संतोष गुप्ता ने बताया कि बाढ़ के बाद सांप डसने की घटनाएं बढ़ी हैं। इसको ध्यान में रखते हुए सीएचसी सहित सभी अस्पतालों में पर्याप्त मात्रा में एंटी स्नेक वेनम का इंजेक्शन उपलब्ध कराया गया है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें