फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

होली पर न उड़ाएं गुलाल.. धूल काफी है

विज्ञापन
होली पर गुलाल उड़ाते हुरियारे। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
विज्ञापन

रविवार को भी प्रमुख बाजारों और सड़कों पर धूल ने लोगों को किया परेशान

बरेली। होली के मौके पर भी रविवार को शहर में हर तरफ धूल उड़ती रही। उखड़ी और खुदी पड़ी सड़कों पर इस बार होली से पहले सफ ाई तो मुमकिन थी ही नहीं, पानी का छिड़काव भी नहीं कराया गया। रविवार को एक तरफ जहां राम बरात में होली का गुलाल उड़ रहा था तो दूसरी ओर चौकी चौराहे से ईंट पजाया तक धूल के गुबार में लोग मुंह ढकते दिखाई दे रहे थे।
विज्ञापन

सीवर लाइन बिछाने के लिए सड़कों पर खोदाई करीब दो सालों से शहरवासियों की परीक्षा ले रही है। जल निगम के काम की रफ्तार काफ ी सुस्त होने की वजह से दिक्कतें लगातार बढ़ती जा रही हैं। चूंकि सबसे ज्यादा खोदाई शहर के मुख्य इलाकों में की गई है लिहाजा इसका सीधा असर बाजार और कारोबार पर पड़ रहा है। करीब महीने भर से गर्मी बढ़ने से मुश्किलें और बढ़ी हैं। तेज धूप और हवाओं से सड़कों पर पड़ी मिट्टी से पूरे शहर में धूल के गुबार उड़ रहे हैं। बाजार में बैठे कारोबारियों के साथ होली पर खरीदारी के लिए निकलने वालों को धूल फ ांकनी पड़ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें