फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीएम साहिबा, इस डाक्टर को आप ही सुधारें

Thu, 04 May 2017 01:14 AM IST
बरेली।  
विज्ञापन
DM sahiba, correct this doctor yourself - फोटो : बरेली, अमर उजाला
विज्ञापन
जिला अस्पताल में एक डॉक्टर की कार्यप्रणाली से नाराज प्रमुख अधीक्षक ने शिकायत डीएम को भेजी है। डॉक्टर का समय और उनका व्यवहार सुधार पाने में असफल प्रमुख अधीक्षक ने पत्र में कहा है कि लिखित और मौखिक में कई बार कहने के बावजूद भी अभी तक डॉक्टर में कोई बदलाव नहीं हुआ है। डीएम ही आवश्यक कार्रवाई करें। 
विज्ञापन

जिला अस्पताल में डॉक्टरों का सुबह आठ बजे आने का समय तय है। सभी डॉक्टर इस समय तक आ जाते हैं और भर्ती मरीजों का राउंड लेते हैं। लेकिन फिजीशियन डॉ. अजय मोहन अग्रवाल के बारे में प्रमुख अधीक्षक डॉ. केएस गुप्ता ने डीएम को लिखे पत्र में कहा है कि डॉ. अग्रवाल एकमात्र फिजीशियन हैं लेकिन फिर भी देर से आते हैं। मरीजों को उनसे शिकायत रहती है इसलिए अक्सर वे प्रमुख अधीक्षक कार्यालय में आकर खड़े हो जाते हैं। ओपीडी में न बैठने के चलते मरीज परेशान रहते हैं। उन्होंने डीएम से कहा है कि डॉक्टर कहने के बावजूद भी उनकी बात नहीं सुन रहे हैं, ऐसे में वह कुछ नहीं कर सकते। बता दें कि डॉ. अजय मोहन अग्रवाल के व्यवहार को लेकर आए दिन मरीज शिकायत करने सीएमएस कक्ष में पहुंच जाते हैं। यह पहला मामला है जब एक डॉक्टर की शिकायत डीएम से की गई है। 
विज्ञापन


डॉक्टर कम हैं और मरीज ज्यादा, ऐसे में लोगों को शिकायत तो होगी ही। मैं किस किस की शिकायत दूर करूं। 
डॉ. अजय मोहन अग्रवाल, फिजीशियन 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें