फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बरेली में चौबारी मेला शुरू: डीएम-विधायक ने हवन-पूजन कर किया शुभारंभ, 27 नवंबर को होगा मुख्य स्नान

Thu, 23 Nov 2023 05:53 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

सार

बरेली में रामगंगा के चौबारी तट पर बृहस्पतिवार से चौबारी मेला शुरू हो गया है। मेले में फेरिस व्हील, ड्रैगन झूले और दो ट्रेन वाले झूले लगाए गए हैं। दो साल बाद यहां घोड़ों की टाप सुनाई दे रही है।
विज्ञापन
डीएम-विधायक ने मेला स्थल पर किया हवन पूजन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली में रामगंगा के चौबारी तट पर बृहस्पतिवार शाम विधिवत हवन-पूजन के साथ कार्तिक मेले का आगाज हुआ। मौत का कुआं, झूले सहित चाट-पकौड़ी व शृंगार आदि की दुकानें सज गई हैं। नखासा में नुकरा व चालबाज प्रजाति के घोड़े आकर्षण का केंद्र बने हुए हैं। 

विज्ञापन


मुख्य स्नान के लिए घाट को भी तैयार कर दिया गया है। तंबुओं के शहर में लगे ऊंचे-ऊंचे झूले राहगीरों को दूर से ही आकर्षित कर रहे हैं। ग्राहकों को रिझाने के लिए दुकानों को झालरों से सजाया गया है। सड़क के दूसरी ओर नखासा (घोड़ों का बाजार) भी लोगों को लुभा रहा है। दुकानदार सौरभ ने बताया कि दो साल बाद यहां आने का अवसर मिला है। पहले दिन मेले में खरीदारों की संख्या कम रही पर दुकानदार उत्साहित नजर आए। 

ये भी पढ़ें- Bareilly: चौबारी मेले में पंजाब से आया 'तूफान', सफेद घोड़े की कीमत जानकर लोग रह जाते हैं हैरान
विज्ञापन


मेला प्रबंधन समिति के जयवीर सिंह ने बताया कि मेला 30 नवंबर तक चलेगा। ड्रोन व सीसीटीवी कैमरों से इसकी निगरानी की जा रही है। सुरक्षा को देखते हुए 20 गोताखोर, आठ नाव व एक स्टीमर लगाया गया है। 

बृहस्पतिवार शाम को बिथरी चैनपुर विधायक डॉ. राघवेंद्र शर्मा और जिलाधिकारी रविंद्र कुमार ने हवन-पूजन के बाद फीता काटकर और कबूतर उड़ाकर मेले का शुभारंभ किया गया। मेले में आ रहे लोगों को सरकारी योजनाओं की जानकारी देने के निर्देश दिए। 

विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग को निर्देश दिए कि डॉक्टर 24 घंटे उपस्थित रहें। गोताखोरों की तैनाती सुनिश्चित करने को भी कहा। नगर मजिस्ट्रेट रेनू सिंह, एसडीएम सदर रत्निका श्रीवास्तव, मेला कमेटी से अमरजीत सिंह, प्रदीप पांडे आदि उपस्थित रहे।

कार्तिक मेला पर रेलवे स्टेशनों पर रहेगा अतिरिक्त स्टाफ
कार्तिक मेला में रामगंगा और राजघाट नरौरा रेलवे स्टेशन पर यात्री सुविधाओं और सुरक्षा की तैयारियों का अधिकारियों ने निरीक्षण किया। डीआरएम राजकुमार सिंह ने रामगंगा, आंवला, राजघाट नरौरा रेलवे स्टेशन और मुरादाबाद से बरेली रेलखंड का विंडो ट्रेलिंग निरीक्षण किया। 

उन्होंने कहा कि मेले के लिए स्टेशनों पर रेलवे सुरक्षा बल स्टाफ, टिकट चेकिंग स्टाफ, टिकट बुकिंग स्टाफ की अतिरिक्त व्यवस्था की गई है। उन्होंने राजघाट नरौरा रेलवे स्टेशन पर नई स्टेशन बिल्डिंग, सर्कुलेटिंग एरिया, प्लेटफॉर्म को भी देखा। इस दौरान वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक सुधीर सिंह, मंडल अभियंता हरपाल सिंह उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें