फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आतिशबाजी और संगीत के साथ दिवाली मेला शुरू 

Sat, 22 Oct 2016 12:51 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बरेली
विज्ञापन
रोटरी मेला - फोटो : बरेली, अमर उजाला
विज्ञापन
आतिशबाजी और संगीत के साथ दिवाली मेले की शुरुआत हो गई है। मेले का लुत्फ उठाने के लिए दर्शक बरेली क्लब मैदान पहुंच रहे हैं। रोटरी क्लब ऑफ बरेली की ओर से 55वें दिवाली मेले का शुभारंभ रोटरी मंडलाध्यक्ष डॉ. रवि मेहरा, डॉ. एके चौहान, नरेश मलिक व क्लब अध्यक्ष मनीष गोयल ने किया। 
विज्ञापन

अलग- अलग स्टॉलों पर दर्शकों की भीड़ जुटी रही। फूड और फन जोन में सबसे अधिक लोग मौजूद रहे। यहां विभिन्न स्वादिष्ट पकवानाें का मजा लिया गया। बच्चाें को झूले आकर्षित कर रहे थे। मुंबई से आए डांस ग्रुप कलाकाराें ने अपनी मनमोहक प्रस्तुति से समां बांध दिया। देर रात तक मेला ग्राउंड में एक से बढ़कर एक गीत बजते रहे। कार्यक्रम के बीच में आतिशबाजी का क्रम चला। फेस ऑफ द क्राउड विजेताओं की घोषणा की गई। इस मौके पर डॉ. रवि मेहरा ने कहा कि सामाजिक एकता का प्रतीक मेला हर साल संदेश देता है। यहां आने वाले लोग सौहार्द का परिचय दे रहे हैं। इस मौके पर पूर्व अध्यक्ष विजय कृ ष्ण, सचिव परिक्षित नागपाल, मेला निदेशक दीपक सिंघल, मीडिया प्रभारी संजीव औतार अग्रवाल, मनोज गिरी, सुधीरग ुप्ता व अन्य का सहयोग रहा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें