फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला अस्पताल की एनआरसी यूनिट 34 जिलों में बेस्ट

Wed, 18 May 2016 01:53 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
महिला एवं बाल विकास संबंधी संयुक्त समिति की उप समिति मंगलवार को देर शाम जिला अस्पताल पहुंच गई। यहां पोषण पुनर्वास केंद्र (एनआरसी) के साथ जिला महिला अस्पताल का दौरा किया। एनसीआर को उप समिति ने बेस्ट का तमगा दिया है। वहीं, महिला अस्पताल में जच्चा- बच्चा की सेहत का हालचाल लिया। 
विज्ञापन

उप्र विधान मण्डल की महिला एवं बाल विकास संबंधी संयुक्त समिति की उपसमिति की सदस्य राजमति निषाद, सदस्य शकुं तला देवी, समिति अधिकारी सुरेंद्र प्रताप सिंह, सहायक समीक्षा समिति अधिकारी वाईबी सिंह व अपर निजी सचिव संदीप शर्मा देर शाम साढ़े 8 बजे जिला अस्पताल पहुंचे। पोषण पुनर्वास केंद्र में माताओं का हालचाल लिया। कहा कि 34 जिलों में सबसे अच्छा केंद्र बरेली का दिखा है। यहां टीम ने वाकई मेहनत की है। इसके बाद सभी महिला अस्पताल में भी गए, यहां जच्चा- बच्चा से हालचाल लेकर 20 मिनट में लौट आए। इस दौरान जेडी हेल्थ डॉ. सुबोध शर्मा, सीएमएस डॉ. परवीन जहां, डॉ. अलका शर्मा, सीएमओ डॉ. विजय यादव व अन्य मौजूद रहे।
सर्किट हाउस में की बैठक
सर्किट हाउस में उप समिति द्वारा बरेली मण्डल के चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग, समाज कल्याण विभाग, बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग, कारागार विभाग तथा बेसिक शिक्षा विभाग के जनपद स्तरीय अधिकारियों के साथ तथा जनपद रामपुर के अधिकारियों के साथ बैठक की। समस्या सुनी व सुझाव मांगे। जननी सुरक्षा योजना के तहत धनराशि वितरण में आ रही समस्या को जल्द सुलझाने को कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें