फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला अस्पताल के डॉक्टर पर छेड़छाड़ का आरोप, हंगामा

Fri, 01 Dec 2017 12:38 AM IST
बरेली।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
जिला अस्पताल में बृहस्पतिवार को एक महिला ने खूब हंगामा किया। उसने ओपीडी में बैठे एक डॉक्टर पर अपनी बहू से छेड़खानी का आरोप लगाया है। महिला ने प्रमुख अधीक्षक से इसकी लिखित शिकायत की है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को हार्टमैन कॉलोनी की एक महिला जिला अस्पताल में अपना इलाज कराने आई थी। उसने ओपीडी में एक चेस्ट फिजीशियन को खुद को दिखाया। इसके बाद उसने डॉक्टर पर चेकअप के बहाने छेड़छाड़ करने का आरोप लगाते हुए हंगामा शुरू कर दिया। सूचना देकर अपने सास-ससुर को भी बुला लिया। उन्होंने प्रमुख अधीक्षक से शिकायत की। बताया, फिजीशियन ने चेकअप के बहाने बहू को गलत तरीके से छुआ। इधर, चेस्ट फिजीशियन का कहना है कि महिला का पति सीएमओ कार्यालय का रिटायर्ड कर्मचारी है, वह अपनी पत्नी को बिना लाइन में लगे दिखाना चाहता था। मना करने पर नाराज हो गया और इसके बाद यह ड्रामा शुरू हुआ। जिस समय महिला ओपीडी में आई थी, उस समय कई लोग मौजूद थे। प्रमुख अधीक्षक डॉ. केएस गुप्ता का कहना है कि उन्होंने इस संबंध में दोनों पक्षों को शनिवार को बुलाया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें