जिले में अब कोरोना के सक्रिय मरीजों की संख्या 15 हो गई है। डीएम इंद्र विक्रम सिंह ने बताया कि रविवार को आरटीपीसीआर जांच में जिला विकास अधिकारी, उनकी पत्नी और बेटी कोरोना संक्रमित मिले। सभी को घर पर आइसोलेट कर दिया गया है।
शाहजहांपुर जिले में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। जिला विकास अधिकारी, उनकी पत्नी और बेटी को एक हफ्ते से खांसी-जुखाम था। उन्होंने आरटीपीसीआर जांच कराई तो कोरोना की पुष्टि हुई। परिवार होम आइसोलेट है।
विज्ञापन
जिले में अब कोरोना के सक्रिय मरीजों की संख्या 15 हो गई है। डीएम इंद्र विक्रम सिंह ने बताया कि रविवार को आरटीपीसीआर जांच में जिला विकास अधिकारी, उनकी पत्नी और बेटी कोरोना संक्रमित मिले। सभी को घर पर आइसोलेट कर दिया गया है।
सीएमओ डॉ. एसपी गौतम ने बताया कि पिछले लगभग एक सप्ताह में कोरोना के 15 मरीज आ चुके हैं। सभी की निगरानी की जा रही है। कोई सीरियस मरीज नहीं है। कोरोना संक्रमितों के संपर्क में आए लोगों की जांच भी कराई जा रही है। सोमवार को कोई भी कोरोना संक्रमित नहीं मिला है।
विज्ञापन
वहीं, प्रदेश में कोविड के 572 नए मरीज मिले हैं। जबकि 34 वायरस को मात देने में कामयाब रहे हैं। अब एक्टिव केस की संख्या 2261 हो गई है। इसमें करीब 2100 से अधिक होम आइसोलेशन में हैं। प्रदेश में कोविड मरीजों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। दो दिन में एक्टिव केस करीब दोगुने हो गए हैं। पिछले 24 घंटे में 147851 सैंपल की जांच की गई, जिसमें 75935 सैंपल की आरटीपीसीआर जांच की गई। जांच में 572 की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। अब संक्रमण की दर 0.38 फीसदी हो गई है। प्रदेश में अब तक कुल 93434911 सैंपल की जांच की गई है। इसी तरह 24 घंटे में 34 लोग ठीक हुए हैं।