चर्चा यह है कि मंगलवार को गौरव सिंह की स्कूटी की डिकी से जो 90 हजार रुपये बरामद हुए हैं, वह फरीदपुर के एक होमगार्ड से लेकर आ रहा था। उससे एक लाख रुपये मांगे गए थे। बताया जा रहा है कि कमांडेंट ने गौरव के जरिये निलंबन व बहाली का पूरा काकस खड़ा कर रखा था। पीड़ित रहे जवान अब रिपोर्ट दर्ज होने के बाद खुश हैं।
जेल गए होमगार्ड का रिश्तेदार भी कार्यालय में तैनात
जेल गए होमगार्ड गौरव ने अपने एक रिश्तेदार को भी होमगार्ड कार्यालय में लगा रखा है। बताया जाता है कि वह कंप्यूटर पर बैठता है। वह भी वसूली के खेल में शामिल है। होमगार्डों का कहना है कि अगर ठीक से जांच हो जाए तो कई और लोगों के नाम सामने आएंगे। अधिकारियों को सब पता है, लेकिन जानबूझकर वे अनजान बने रहते हैं।