फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: ग्राम समाज की जमीन पर कब्जे को लेकर विवाद, युवक घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
फरीदपुर। क्षेत्र के रामगंगा कटरी के गांव नदिया कल्यानपुर में ग्राम समाज की जमीन पर कब्जे को लेकर प्रधान पक्ष व अतीत पाल पक्ष में वर्चस्व को लेकर असलहे तन गए। मौके पर दोनों पक्ष में विवाद हुआ, जिसमें अतीत पाल पक्ष के लोग घायल हो गए। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर प्रधान पुत्र सहित छह लोगों के खिलाफ हत्या के प्रयास समेत कई धाराओं में मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन


गांव में सैकड़ों बीघा ग्राम समाज की जमीन पर कब्जे को लेकर काफी समय से वर्चस्व की लड़ाई चल रही है। आरोप है कि झगड़े में प्रधान पक्ष के लोग राइफल, रिवाल्वर व तमंचे से हमला कर जान से मारने की नीयत से फायर कर दिया। आरोपियों ने पीड़ित को जमकर पीटा। सूचना पर पहुंची पुलिस को देखकर आरोपी मौके से फरार हो गए। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने ग्राम प्रधान के पुत्र शेर सिंह, नरवीर, रीतराम, रोहिताश मुकेश व मनोज के खिलाफ मामला दर्ज किया है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार दबिश दे रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें