फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: मुफ्त मिलने वाले बीज का नहीं किया वितरण, प्रदर्शन

विज्ञापन
भमोरा। ब्लाक में मौजूद किसान-संवाद
विज्ञापन
बीडीओ से लेकर मुख्यमंत्री पोर्टल पर की शिकायत
विज्ञापन

भमोरा। योजना के तहत किसानों को मुफ्त में मिलने वाले बीज कृषि केंद्र के द्वारा नहीं दिए जा रहे हैं। इससे खफा होकर किसानों ने कृषि केंद्र और ब्लॉक परिसर में प्रदर्शन किया। किसानों ने खंड विकास अधिकारी आलमपुर जाफराबाद के अलावा मुख्यमंत्री से मामले में शिकायत की है।

ब्लॉक आलमपुर जाफराबाद की ग्राम पंचायत सिकरौडा व मझरा खड़गपुर के 90 किसानों का लिस्ट में नाम शामिल किया गया है, जिन्हें गेहूं का बीज व डीएपी मुफ्त मिलना है। चार दिन पूर्व ग्रामीण राजकीय बीज भंडार कृषि केंद्र भमोरा पर बीज के लिए आए थे। उन्हें अगले दिन आने की बात बताते हुए वापस कर दिया गया। टाल-मटोल के चलते बृहस्पतिवार को गुस्साए किसानों ने प्रदर्शन कर हंगामा कर दिया। प्रदर्शन करने वालों में भानु प्रताप आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इधर, राजकीय कृषि बीज भंडार प्रभारी रवि शंकर ने बताया कि अभी इस ग्राम पंचायत का गेहूं का बीज आया ही नहीं है, जब आएगा तब बीज का वितरण किया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें