विवाद की सूचना पर पुलिस और प्रशासन की टीम पहुंची। इसके बाद समझा बुझाकर दोनों पक्षों को राजी किया गया। हालांकि सीओ ने बताया कि कोई विवाद नहीं था, सौहार्द पूर्ण माहौल में झंडा फहराया गया है।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
26 जनवरी को ईसा नगर के अटल चौक पर झंडा लगाने को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस और प्रशासन की टीम ने विवाद को सुलझाया और फिर सबके सामने अटल चौक पर झंडा फहराया गया।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, 21 जनवरी को शोभा यात्रा निकालने के दौरान एक पक्ष ने पीडब्ल्यूडी की खाली पड़ी जमीन पर भगवा फहरा दिया। दूसरे पक्ष ने विरोध किया तो झंडा हटा लिया गया। 26 जनवरी को दूसरे पक्ष ने अटल चौक पर तिरंगा फहराने की कोशिश की तो इस पर पहले पक्ष के लोग भी पहुंच गए, विवाद की सूचना हुई तो सीओ पीपी सिंह और एसडीएम धीरेन्द्र सिंह भी पहुंचे। इसके बाद समझा बुझाकर दोनों पक्षों को राजी किया गया। हालांकि सीओ ने बताया कोई विवाद नहीं था, सौहार्द पूर्ण माहौल में झंडा फहराया गया है।