फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: पहले नहीं दिया हिसाब, अब सेवानिवृत्त सचिवों से होगी वसूली

Fri, 26 Jan 2024 03:48 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। दो ग्राम पंचायत सचिवों ने अपने सेवाकाल में सरकारी धन के खर्चे का हिसाब नहीं दिया। ऑडिट के दौरान वित्तीय अनियमितता सामने आने पर जांच-पड़ताल के बाद अब वसूली का आदेश जारी हुआ है। दोनों ग्राम पंचायत सचिव सेवानिवृत्ति हो चुके हैं।
विज्ञापन

बहेड़ी ब्लाॅक की करीमगंज और फरीदपुर की ग्राम पंचायतों के वर्ष 20215-16 में ऑडिट में हिसाब नहीं मिलने पर इसे गबन माना गया। इसकी आधी धनराशि पंचायत सचिव व आधी धनराशि प्रधानों से वसूल की जाएगी। डीपीआरओ धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि सेवानिवृत्त सचिवों को नोटिस भेजा गया है। एक सप्ताह में रकम जमा नहीं की तो भू-राजस्व की तरह वसूली की जाएगी।

करीमगंज में 3.59 लाख, कादरगंज में 2.73 लाख का था गबन
बहेड़ी की ग्राम पंचायत करीमगंज में ऑडिट टीम ने 3,59,400 रुपये का गबन पाया था। इसमें प्रधान और सचिव की जिम्मेदारी तय की गई। ग्राम पंचायत में तैनात रहे (अब सेवानिवृत्त) सचिव मजहर अली को गबन की आधी धनराशि 1,79,700 रुपये एक सप्ताह में ग्राम पंचायत के खाते में जमा करने के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन

विकास खंड फरीदपुर की ग्राम पंचायत कादरगंज में सुरेश बाबू सक्सेना सचिव थे। सेवानिवृत्त हो चुके हैं। वित्तीय वर्ष 2015-16 में टीम को 2,73,500 रुपये का गबन मिला था। इसकी आधी धनराशि 1,36,750 रुपये एक सप्ताह में जमा करने का आदेश सुरेश बाबू को दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें