फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: जिले की 1188 ग्राम पंचायतों में 47 करोड़ से बनेंगी डिजिटल लाइब्रेरी

Mon, 28 Apr 2025 01:58 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। जिले की 1188 ग्राम पंचायतों में 47 करोड़ रुपये से डिजिटल लाइब्रेरी बनाई जाएंगी। इसका फायदा संबंधित ग्राम पंचायत के युवाओं को मिलेगा। उनको प्रतियोगिता परीक्षा की तैयारी में आसानी होगी।
विज्ञापन

शहरी क्षेत्र के युवा तेजी से आगे बढ़ रहे हैं। अब ग्रामीण क्षेत्र की प्रतिभाओं को निखारने के लिए प्रदेश सरकार ने सभी ग्राम पंचायतों में डिजिटल लाइब्रेरी बनाने के निर्देश दिए हैं। इसके तहत बरेली में 1188 ग्राम पंचायतों में लाइब्रेरी बनाई जाएंगी। प्रत्येक लाइब्रेरी पर चार लाख रुपये खर्च होंगे। डिजिटल लाइब्रेरी में बच्चों को ई-बुक्स, डिजिटल कंटेंट, वीडियो-ऑडियो लेक्चर, इंटरनेट आदि की सुविधाएं दी जाएंगी। इसकी देखभाल की जिम्मेदारी प्रधान और पंचायत सचिव की होगी। अधिकारियों ने बताया कि डिजिटल लाइब्रेरी की वजह से ऑनलाइन शिक्षा को बढ़ावा मिलेगा। साथ ही प्री रिकॉर्डेड ऑडियाे व वीडियो से पढ़ाई अधिक रोचक तरीके से हो सकेगी। दो लाख रुपये कंप्यूटर, प्रिंटर और इंटरनेट के लिए निर्धारित किया गया है। बाकी दो लाख रुपये किताबों व अन्य चीजों पर खर्च होंगे।
विज्ञापन

सभी ग्राम पंचायतों में डिजिटल लाइब्रेरी बनाई जाएंगी। इससे ग्रामीण क्षेत्र के युवाओं को काफी फायदा मिलेगा। - महेंद्र सिंह, उप निदेशक, पंचायत
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें