फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीएसए दफ्तर में 24 घंटे धरना देंगे शिक्षामित्र

Mon, 28 Sep 2015 01:27 AM IST
बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। वेतन जारी न होने से नाराज शिक्षामित्रों का धरना और प्रदर्शन जारी है। शिक्षामित्रों ने बैठक कर तय किया है कि वे सोमवार को बीएसए दफ्तर का घेराव कर कामकाज नहीं होने देंगे। वहीं, शिक्षामित्र संगठन के  महामंत्री हरीश गंगवार की तबियत बिगड़ने पर उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

बैठक में शिक्षामित्र नेता दुष्यंत चौहान और केपी सिंह ने बताया कि गैनी प्राथमिक विद्यालय के शिक्षामित्र चंद्रपाल सिंह यादव के पिता रामपाल सिंह यादव का हार्टअटैक पड़ने से निधन हो गया। आलमपुर जाफराबाद में शिक्षामित्र संजीव भारती की पत्नी परवेश को हार्टअटैक आने पर निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। रविवार को अचानक शिक्षामित्र संगठन के महामंत्री और बहेड़ी में तैनात हरीश गंगवार की अचानक तबियत बिगड़ गई। उन्हें अस्पताल ले जाया गया है। अजीत यादव, रामप्रकाश, नीलेश गंगवार और सत्यवीर पाल ने कहा कि लगातार दिक्कत बढ़ रही हैं, लेकिन वेतन जारी करने में विभाग हाथ खींच रहा है। जबकि कई जिलों में वेतन जारी हो चुका है। शिक्षामित्र सोमवार को सुबह दस बजे सेठ दामोदर पार्क में इकट्ठा होकर बीएसए दफ्तर कूच करेंगे और वहीं धरना देंगे।

फोटो
टीईटी पास अभ्यर्थी दो को जाएंगे जंतर मंतर
बरेली। यूपी टीईटी पास संघर्ष मोर्चा की ओर से एक बैठक रविवार को गांधी उद्यान में हुई। इसमें तय किया गया है कि दो अक्तूबर को गांधी जयंती पर प्रदेश के सभी टीईटी पास दिल्ली जाएंगे। यहां जंतर मंतर पर धरना प्रदर्शन किया जाएगा। तीन दिवसीय धरने में सभी अभ्यर्थियों के समायोजन की मांग की जाएगी। मोर्चा के जिलाध्यक्ष विकास कुमार ने बताया कि बरेली में तीन हजार और प्रदेश में करीब साढ़े तीन लाख टीईटी पास अभ्यर्थी बेरोजगार घूम रहे हैं। जबकि कई पद खाली पड़े हैं। एनसीटीई की गाइडलाइन के मुताबिक टीईटी पास अभ्यर्थियाें को शिक्षक बनाना चाहिए जबकि प्रदेश सरकार ने इसका उल्लंघन किया है। बैठक में टीडी भास्कर, अनिरु द्ध पाल गौतम, अरुण कुमार चंद्रा, संतोष कुमार गंगवार, अनूप शाक्य, यशपाल व अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें