फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: ट्रक ड्राइवरों को गांजा बेचता था ढाबा मालिक शराफत, पुलिस ने किया गिरफ्तार

Mon, 04 Mar 2024 10:33 AM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

सार

ढाबे की कमाई से खर्चे पूरे नहीं हुए तो ढाबा मालिक ट्रक ड्राइवरों को गांजा बेचने लगा। पुलिस ने शनिवार को उसे गिरफ्तार कर लिया। 
विज्ञापन
आरोपी शराफत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली के इज्जतनगर थाना क्षेत्र में पुलिस ने ढाबा मालिक शराफत को गिरफ्तार कर जेल भेजा है। वह ट्रक ड्राइवरों को गांजा बेचता था। उसके पास से 1,500 रुपये, 1.3 किलो गांजा बरामद किया है। 

विज्ञापन


इज्जतनगर थाना प्रभारी जयशंकर सिंह ने बताया कि सूचना टीम खजुरिया तिराहे के पास शंकर ढाबे पर पहुंची तो ढाबा मालिक थैली लेकर खिसकने लगा। पुलिस ने उसे घेरकर पकड़ लिया। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम सैदपुर चुन्नीलाल निवासी शराफत बताया। शराफत के मुताबिक ढाबे में इतनी कमाई नहीं हो पाती, जिससे वह खर्चे निकाल सके। इसलिए उसने साइड में गांजा बेचने का धंधा शुरू किया था।
 
यहां आने वाले ट्रक ड्राइवरों को वह 60 से 80 रुपये में गांजा की पुड़िया बेचता है। इज्जतनगर पुलिस ने कुछ दिन पहले जिन गांजा तस्करों को पकड़ा था, शराफत ने भी उन्हीं तस्करों से आठ हजार रुपये प्रति किलो के हिसाब से गांजा खरीदा था। पुलिस ने शराफत के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर उसे जेल भेज दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

बेटों पर लगा गैंगस्टर, भोजीपुरा में भी चला रहे धंधा 
शराफत का पूरा परिवार गांजा और स्मैक तस्करी के धंधे से जुड़ा है। शराफत के दो बेटों दानिश व मोनिस पर भी एनडीपीएस के मामले दर्ज हैं। दोनों के खिलाफ गैंगस्टर भी लग चुका है।

इज्जतनगर थाना प्रभारी ने बताया कि शराफत से पूछताछ में जानकारी मिली कि उसके परिजनों के भोजीपुरा में आसपास कई ढाबे हैं। उन ढाबों पर भी ट्रक चालकों को गांजे की पुड़िया की सप्लाई दी जाती है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें