फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: ढाबा कारीगर की संदिग्ध हालात में मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
नवाबगंज। ढाबा कारीगर की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना की तहरीर ढाबा संचालक ने दी है।
विज्ञापन

बरेली-पीलीभीत हाईवे पर गंगवार एनर्जी प्वाइंट हरदुआ गांव के पास वार नवादा गांव के सोमपाल ढाबा चलाते हैं। उनके ढाबे पर बीते तीन साल से उत्तराखंड के जनपद अल्मोड़ा के 51 वर्षीय विपिनचंद्र पंत खाना बनाने का काम करते थे। उनके परिजन अल्मोड़ा में रहते हैं। सोमवार की शाम उनकी हालत बिगड़ गई। आनन-फानन में ढाबा संचालक उन्हें अस्पताल ले जाने लगे। इसी बीच उनकी मौत हो गई। ढाबा संचालक ने उनके परिजनों को फोन से सूचना दी, लेकिन परिजनों ने आने से मना कर दिया।
विज्ञापन

कोतवाल राजकुमार शर्मा ने बताया कि पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें